फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Innocent child burnt alive in fire, four houses and 70 bighas of wheat ashes

Bahraich News: आग में जिंदा जला मासूम, चार घर व 70 बीघा गेहूं राख

Sat, 20 Apr 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 20 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Innocent child burnt alive in fire, four houses and 70 bighas of wheat ashes
नानपारा के जगरामपुरवा में फूस के मकान में लगी आग से बच्चे की जलकर मौत के बाद मौके पर जांच करने
बहराइच/नानपारा। जिले में आग का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगी आग में एक बालक की जलकर मौत हो गई। वहीं चार आशियाने जल गए, जिससे चार परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। इसके अलावा आग से किसानों की 70 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। वहीं, दीवानी न्यायालय परिसर में भी शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। लगातार जारी आगजनी की घटनाओं से लोगों व किसानों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत जूड़ा के जगराम पुरवा निवासी सनोज व लक्ष्मण शुक्रवार की सुबह गेहूं की कटाई के लिए खेत गए थे। इस दौरान सनोज के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर से आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीण दौड़े, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने लक्ष्मण के घर को भी अपने आगोश में ले लिया और दोनों घर धू-धू कर जलने लगे। भीषण आग से घर में सो रहा सनोज का बेटा कुलदीप (5) भी इसकी चपेट में आ गया। आग लगने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे बुझाना शुरू किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका गृहस्थी समेत दोनों घर जलकर खाक हो गए और कुलदीप की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व राजस्व टीम को दी। सूचना पर एसडीएम नानपारा अश्विनी पांडेय, तहसीलदार अजय यादव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुचें। तहसीलदार अजय यादव ने बताया कि पीड़ित परिजनों को त्रिपाल, खाद्य सामग्री व अन्य सामान दिए गए हैं। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग से गेहूं की फसल राख

रुपईडीहा/नवाबगंज/तेजवापुर/फखरपुर। नगर पंचायत रुपईडीहा के गोकुलपुर वार्ड में शॉर्ट सर्किट से गेहूं में आग लग गई। जिससे किसानों की 36 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट व बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग न बुझी। आगजनी की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। लेखपाल मनीष कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कर क्षतिपूर्ति दी जाएगी। आग से किसान नक्छेद की 14, मयाराम व ननकऊ की एक-एक, संतोष की दो, अजय वर्मा की ढाई, महेश यादव, नान्हू यादव, गुरुदीन व केशव आर्य की एक-एक, बछराज की दो, पप्पू वर्मा की ढाई, खेमराज की चार, रेखा रानी की दो समेत 36 बीघा से अधिक गेहूं जल गया।
वहीं, नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के मजरा धन्नी गांव में आग लगने से ग्रामीण सुभाष की पांच व ठुन्नु बाबा की 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। तेजवापुर के कस्तूरबा विद्यालय के पीछे आग लगने से बदरुन निशा व एक अन्य की लगभग दो बीघा फसल जल गई। वहीं, फखरपुर के बसंता मकनीपुरवा में शुक्रवार को लगी आग से गोकर्ण का दो, बल्लू यादव का चार व गोबरे का चार बीघा गेहूं जल गया।

आग से झुलसकर गाय की मौत

खैरीघाट/विशेश्वरगंज। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचदेवरी निवासी अकबर अली के फूस के घर में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से छप्पर में बंधी एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, घर में रखा गृहस्थी का सामान, 4,000 रुपये, अनाज समेत अन्य सामान जल गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल रुद्र देव यादव ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के निगोह निवासी कामरू नाई शुक्रवार को कार्ड बांटने के लिए गए थे। इस दौरान उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि आग से घर में रखा 12 क्विंटल गेहूं , 8,000 रुपये, कपड़ा, बर्तन, पंपिंग सेट, चारपाई समेत दो लाख से अधिक का सामान जल गया। क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आकलन किया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आग के चलते वह परिवार समेत खुले आसमान के नीचे आ गया, लेकिन कोई मदद अभी नहीं मिली।

दीवानी न्यायालय में लाइब्रेरी के पास लगी आग

शाॅर्ट सर्किट से शुक्रवार की दोपहर दीवानी न्यायालय स्थित बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी के पास स्थित छत पर आग लग गई। हालांकि धुंआ उठते ही अधिवक्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर टीम को दी। आग की सूचना पर सीजेएम शिवेन्द्र मिश्रा, सीओ राजीव सिसौदिया आदि मौके पर पहुंचे और फायर टीम ने आग बुझा दी।

एचटी लाइन गिरने से पांच बीघा गेहूं जला
महसी। ग्राम पंचायत जोतचांदपारा के मजरा गोसाईन पुरवा निवासी किसान बंशीधर, दिलीप कुमार, किरण कुमार, अशोक कुमार के गेहूं के खेत में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता पांच बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि खेतों से होकर निकली एचटी लाइन जो महसी से मैगला जाती है, जर्जर होने की वजह से गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed