फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Indian Judicial Code: Policemen are also updated along with the software

भारतीय न्याय संहिता : सॉफ्टवेयर के साथ पुलिसकर्मी भी अपडेट

Mon, 01 Jul 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Indian Judicial Code: Policemen are also updated along with the software
-सोमवार से भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता प्रभावी
विज्ञापन

-आपराधिक प्रक्रिया संहिता की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
-साक्ष्य अधिनियम की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम भी प्रभावी
संवाद न्यूज एजेंसी,
बहराइच।
भारतीय दंड संहिता की जगह सोमवार से भारतीय न्याय संहिता प्रभावी हो गई है। दो नए कानून भी लागू हो गए हैं। आपराधिक प्रक्रिया संहिता की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम भी प्रभावी होंगे। इसके लिए बहराइच पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। सॉफ्टवेयर के साथ पुलिसकर्मियों को भी अपडेट कर दिया गया है।
एसपी वृंदा शुक्ला के अनुसार एक माह में सभी थानों के कर्मचारियों और थाना प्रभारियों को प्रशिक्षित किया गया है। न्याय संहिता की जानकारी प्रत्येक थाना व चौकी पर वितरित भी कराई गई है। इसी क्रम में शनिवार को भी पुलिस लाइन सभागार में एएसपी शहरी, ग्रामीण, सभी सीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन


कानून की धाराएं स्वत: दिखाई देंगी
एसपी के अनुसार मुख्यालय स्तर से सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है। ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की जाएगी तो उसे भी अपडेट किया जाएगा। इसके बाद संबंधित कानून की धाराएं स्वत: दिखाई देने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रावस्ती में जागरूकता के लिए चली पुलिस की पाठशाला

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। नए कानून के बारे में जागरूकता के लिए श्रावस्ती पुलिस की लंबी पाठशाला चली है। पुलिस अधिकारियों को पांच-पांच बार प्रशिक्षण दिया गया है। टीम बनाकर उन्नाव व गोंडा में भी प्रशिक्षण दिलाया गया। अब प्रशिक्षित निरीक्षक व उपनिरीक्षक एक सप्ताह तक थानों में क्लास लगाकर नए कानून के बारे में बताएंगे। बदलाव के तहत सोमवार से रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों में भी एफआईआर दर्ज होगी। पुलिस को नए कानून के अनुसार कार्य करने के लिए टैबलेट दिया जाएगा। इसके लिए सभी थानों में 150 से अधिक मोबाइल फोन भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही थाने में विवेचना किट, पेन ड्राइव भी मुहैया कराया जाएगा।
------------------------


पुलिस लाइन में बनेगी एक और फॉरेंसिक लैब

पुलिस लाइन में पहले से एक फॉरेंसिक लैब मौजूद है। अब यहां एक और फॉरेंसिक लैब बनाने के साथ पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। अब यहां दो टीमें तैनात की जाएंगी। सोमवार से दर्ज होने वाली एफआईआर में कहीं कोई गलती होती है तो पुलिस मुख्यालय स्तर से उसे सही किया जाएगा।

आज से थानों में आयोजित होगी बैठक
नए सॉफ्टवेयर से पुरानी धाराएं रविवार रात 11:58 मिनट पर स्वत: हट गईं। इसके साथ रात 12 बजे से सॉफ्टवेयर में सभी नई धाराएं जुड़ गईं। इसके बाद भी कोई कमी होगी तो वह मुख्यालय से सही कर दी जाएगी। लोगों को नए कानून की जानकारी देने के लिए आज से सभी थानों में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, धर्म गुरुओं, स्वयं सेवी संगठनों, प्रेस प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित आम लोगों के साथ बैठक की जाएगी। घनश्याम चौरसिया एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article