फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Increase crop production through organic method at low cost

जैविक खेती से कम लागत में बढ़ाएं फसलों का उत्पादन

Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Increase crop production through organic method at low cost
बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम के सभागार में ग्रामीण रोजगार कल्याण अभियान के तहत जैविक खेती विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती से फसलों का उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके पांडेय ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैविक खेती को प्राकृतिक खेती, कार्बनिक खेती व रसायन विहीन खेती के नाम से जाना जाता है। इसके तहत फसलें गोबर की खाद, मल-मूत्र व पौध आधारित पदार्थों से तैयार की जाती हैं। बताया कि आजकल विषाक्त कीटनाशकों एवं रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से खेत की उर्वरा शक्ति घट रही है। जैविक विधि ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ सकती है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जैविक खादों के प्रयोग से फसलों का उत्पादन बढ़ने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता भी मिलती है। 200 ग्राम राइजोबियम उर्वरक से 10 किलोग्राम बीज का उपचार कर सकते हैं। बीजों को उपचारित करने के लिए किसी साफ जगह पर इकट्ठा कर जैव उर्वरक के घोल को 400 से 500 मिलीलीटर पानी में 50 ग्राम गुड़ मिलाकर 20 मिनट तक गर्म करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंडा हो जाने के बाद 200 ग्राम राइजोबियम डालकर अच्छी तरह से घोलें और धीरे-धीरे हाथ से उलटते-पलटते जाएं जब तक सभी बीजों पर जैव उर्वरक की बराबर परत न बन जाए। इसके बाद किसी छायादार स्थान में फैला कर 10 मिनट तक सुखा लें और उपचारित बीज को प्रयोग में लाएं।

प्रशिक्षण समन्वयक वैज्ञानिक रेनू आर्या ने बताया कि जैविक विधि द्वारा पैदा किया गया अनाज व सब्जियां उच्च गुणवत्ता युक्त होती हैं। तीन दिनों तक चली प्रशिक्षण कार्यशाला में 35 प्रवासी श्रमिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed