Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Inauguration of irrigation projects worth 42.93 crore

Bahraich News: 42.93 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण

Tue, 14 Jul 2026 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of irrigation projects worth 42.93 crore
बहराइच। तराई के किसानों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय से बहराइच की 42.93 करोड़ रुपये लागत की पांच सिंचाई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से बहराइच और श्रावस्ती के 207 गांवों के 30,410 किसान परिवारों को सीधे लाभ मिलेगा। इससे 22,072 हेक्टेयर सिंचाई सुविधा पुनर्स्थापित होगी, जबकि 450 हेक्टेयर नई सिंचन क्षमता भी विकसित होगी।
विज्ञापन


लोकार्पित परियोजनाओं में चौधरी चरण सिंह सरयू पम्प नहर द्वितीय एवं तृतीय चरण का आधुनिकीकरण, नलकूप खंड की 29 राजकीय नलकूपों का निर्माण, 68 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण, नौ नए राजकीय नलकूपों की स्थापना तथा नलकूप खंड बहराइच की कार्यशाला का आधुनिकीकरण शामिल है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति मंत्री ने स्काडा तकनीक के माध्यम से सरयू पम्प नहर द्वितीय चरण तथा बलरामपुर की उतरौला पम्प नहर के पम्पों का ऑनलाइन संचालन भी किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से सिंचाई व्यवस्था अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी तथा किसानों को समय पर पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने चौधरी चरण सिंह सरयू पम्प नहर द्वितीय चरण के परिसर में उपस्थित किसानों से वर्चुअली संवाद स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ काटने के बजाय अधिक से अधिक पोधरोपण करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।


कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता संदीप कुमार, मुख्य अभियंता शिव प्रसाद मौर्य, संजय त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली जुड़े। बहराइच में अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार वर्मा, अच्युतानंद, शिव कुमार वर्मा, रंजनीकांत अग्रवाल, अधिशासी अभियंता शिव कुमार गुप्ता, सलिल कुमार, विजय कुमार तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed