फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   In some places, roads have disintegrated; in others, there are potholes a foot deep.

Bahraich News: कहीं सड़कें उधड़ीं, कहीं एक-एक फुट गहरे गड्ढे

Fri, 18 Sep 2026 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
In some places, roads have disintegrated; in others, there are potholes a foot deep.
बहराइच में बदहाल सड़कें।
बहराइच। बारिश थम गई लेकिन सड़कों की बदहाली अब भी बरकरार है। शहर से लेकर नानपारा तक प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। कहीं सड़क की ऊपरी परत उधड़कर छोटे-बड़े गड्ढों में बदल गई है तो कहीं पूरी सड़क ही गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश का पानी भरने से कई गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगा पाना भी वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि बहराइच शहर के हुजूरपुर मार्ग, दरगाह मार्ग, बाईपास रोड और सलारगंज मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब है। नगर क्षेत्र के इन मार्गों की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। वहीं रिसिया बाईपास पीडब्ल्यूडी के अधीन है लेकिन सड़क पर बने गहरे गड्ढे विभागीय देखरेख पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

500 मीटर आरसीसी सड़क कुछ ही महीनों में उधड़ी
नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के पास करीब 500 मीटर हिस्से का निर्माण सात-आठ माह पहले आरसीसी निर्माण कराया गया था। अब यह सड़क कई स्थानों पर टूट गई है। कंक्रीट बाहर निकल आई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन जाने वाले मार्ग पर रोज परेशानी
गोयल तिराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग भी जर्जर है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। इसी तरह नानपारा बस स्टैंड की सिंधी वाली गली से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग भी लंबे समय से खराब है। इन मार्गों से रोज बड़ी संख्या में यात्री, विद्यार्थी, व्यापारी और स्थानीय लोग गुजरते हैं।
कहीं छोटा तो कहीं एक फुट गहरा गड्ढा
बहराइच से नानपारा तक सड़कों की पड़ताल में बदहाली का एक जैसा स्वरूप नहीं मिला। कई जगह सड़क पर छोटे-छोटे गड्ढे हैं तो कई स्थानों पर सड़क उधड़ चुकी है। रिसिया बाईपास पर करीब एक फुट तक गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए विशेष खतरा बने हैं। भारी वाहनों के निकलने पर इन गड्ढों के आसपास सड़क और टूट रही है।

विभाग अलग-अलग, जनता की परेशानी एक
बहराइच शहर के कई मार्ग नगरपालिका के अधीन हैं, जबकि रिसिया बाईपास पीडब्ल्यूडी के अधीन है। नानपारा के प्रमुख मार्गों में भी पीडब्ल्यूडी और विकासखंड की जिम्मेदारी है। विभाग भले अलग-अलग हों लेकिन सड़क की बदहाली से परेशान जनता एक ही है। नानपारा निवासी जगदीश प्रसाद, रिसिया के मानोज कुमार और बहराइच के सिविल लाइन निवासी धर्मेंद्र कुमार की मांग है कि बारिश के बाद सभी प्रमुख मार्गों का सर्वे कराकर गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हिस्सों का स्थायी निर्माण कराया जाए।
इन मार्गों पर सबसे ज्यादा परेशानी
हुजूरपुर मार्ग, बहराइच — जगह-जगह गड्ढे

दरगाह मार्ग, बहराइच — सड़क की सतह उधड़ी
बाईपास रोड, बहराइच — कई हिस्सों में गड्ढे
सलारगंज मार्ग, बहराइच — बारिश के बाद स्थिति खराब
रिसिया बाईपास — करीब एक फुट तक गहरे गड्ढे

नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग — आरसीसी टूटकर गड्ढों में तब्दील
गोयल तिराहा-रेलवे स्टेशन मार्ग — जलभराव और गड्ढे
बस स्टैंड-सिंधी वाली गली — जर्जर संपर्क मार्ग
जगदीश्वरी मंदिर मार्ग — लंबे समय से खराब
नानपारा के अन्य संपर्क मार्ग — जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़कें

बहराइच में बदहाल सड़कें।

बहराइच में बदहाल सड़कें।

बहराइच में बदहाल सड़कें।

बहराइच में बदहाल सड़कें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed