{"_id":"60d7617e8ebc3e7ce75b84af","slug":"in-bahraich-bjp-and-sp-candidates-filed-nomination-amidst-the-ruckus-bahraich-news-lko5842757183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में भाजपा व सपा प्रत्याशी ने गहमागहमी के बीच कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में भाजपा व सपा प्रत्याशी ने गहमागहमी के बीच कराया नामांकन
विज्ञापन
बहराइच। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को गहमागहमी के बीच नामांकन पत्र जमा हुए। भाजपा प्रत्याशी ने चार सेट और सपा प्रत्याशी ने तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किए। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। पुलिस ने भारी वाहनों का कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर प्रवेश रोक दिया। वहीं भीड़ को भी रुक-रुक कर खदेड़ा गया। अब तीन जुलाई को मतदान होगा। उसके बाद मतगणना शुरु कर दी जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय पर सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू हुआ। नामांकन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह ने सिविल लाइंस स्थित कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास से निकलकर कलेक्ट्रेट में प्रस्तावकों के साथ चार सेट में नामांकन पत्र जमा किए। इस दौरान सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, बलहा विधायक सरोज सोनकर, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, दिनेश सिंह गोपाल आदि मौजूद रहे।
उधर सपा प्रत्याशी नेहा अजीज ने सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचकर तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किए। उनके साथ मेराज अहमद, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, युवा नेता कुलदीप यादव व प्रमोद सिंह जादौन आदि मौजूद रहे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें नामांकन वैध पाए गए। अब तीन जुलाई को कलेक्ट्रेट में ही सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। उसके तत्काल बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यह रहे प्रस्तावक
भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह के चार सेटों में जिला पंचायत सदस्य वैदेही शरण, गुलाम जाकिर खां, अभिमन्यु सिंह, संदीप जायसवाल, गंगूराम, मंशाराम प्रस्तावक रहे। वहीं सपा प्रत्याशी नेहा अजीज के तीन सेट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, किशोरीलाल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की पुत्री मंशा देवी, सीमा चौधरी, नीलम बाजपेई व कुसुम यादव प्रस्तावक रहे।
जिला पंचायत सदस्यों की संख्या
कुल संख्या- 63
सपा- 23
भाजपा- 16
निर्दलीय- 24