{"_id":"64232fd52a852398f00908c4","slug":"in-a-minor-dispute-youths-attacked-with-sword-and-dagger-bahraich-news-c-13-1-153414-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मामूली विवाद में युवकों ने तलवार व कट्टे से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मामूली विवाद में युवकों ने तलवार व कट्टे से किया हमला
Tue, 28 Mar 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट(बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में रविवार की शाम मामूली विवाद में समुदाय विशेष के युवकों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर तलवार, कट्टा व लाठी डंडा से हमला कर दिया। हमले में दूसरे समुदाय के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से दो की हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों पर हत्या के प्रयास, उपद्रव आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकिहा निवासी परवेज खां व अनुराग मिश्रा के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है, कि परवेज खां के लोग ने अनुराग मिश्रा के भाई आदर्श मिश्रा को बाजार व अन्य जगहों पर रोक कर विवाद करते थे। इसको लेकर सोमवार की शाम अनुराग मिश्रा परवेज के घर शिकायत करने गए थे। इसी दौरान आरोप है, कि परवेज पक्ष ने विवाद शुरु कर दिया। परवेज पक्ष के लोगों ने घर से तलवार, फावड़ा, कट्टा, लाठी आदि निकाल लिया और अनुराग आदि पर हमला कर दिया। हमले में अनुराग मिश्रा (26), पुरुषोत्तम मिश्रा (50), भतीजा आदर्श मिश्रा (22), दुख हरण नाथ (55) और अभिषेक मिश्रा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी सतेन्द्र बहादुर सिंह ने स्थिति को संभाला। वहीं घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अभिषेक व पुरुषोत्तम की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस शांति के लिए लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी सतेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुरुषोत्तम मिश्रा की तहरीर पर परवेज खां, फिरदौस, अफरोज, जीशान, रज्जन व सुंदरम के खिलाफ हत्या का प्रयास, उपद्रव आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। थाना प्रभारी सतेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि हमले के आरोपी परवेज खां, फिरदौस व अफरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन