फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegally operated hospital and medical store sealed

Bahraich News: अवैध रूप से संचालित अस्पताल व मेडिकल स्टोर सील

Fri, 20 Mar 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 20 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Illegally operated hospital and medical store sealed
मिहींपुरवा। एसडीएम ने तहसील के कतर्निया राजापुर गांव में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम देखकर संचालक मौके से भाग गया। निरीक्षण के बाद अस्पताल और मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार शाम एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखते ही अस्पताल और मेडिकल स्टोर संचालक शटर गिराकर मौके से भाग निकला। निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर कई अनियमितताएं मिलीं, इसके बाद अस्पताल और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन



अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नामित नोडल अधिकारी डॉ. थानेदार ने बताया कि एसडीएम के साथ संयुक्त कार्रवाई में जालिम नगर क्षेत्र की ओर स्थित एक गांव में संचालित अस्पताल और मेडिकल स्टोर को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि संचालक और संबंधित गांव की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। शीघ्र ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed