{"_id":"5f7b56d38ebc3e9b9f371c60","slug":"illegal-vegetable-market-removed-commotion-for-three-hours-bahraich-news-lko543717169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमाचपुर की हटवाई गई अवैध मंडी, तीन घंटे चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमाचपुर की हटवाई गई अवैध मंडी, तीन घंटे चला हंगामा
विज्ञापन
बहराइच के तमाचुपर में अवैध सब्जी मंडी हटवाती पुलिस।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तमाचपुर गांव के पास लगने वाली अवैध सब्जी मंडी को राजस्व व पुलिस की टीम ने सोमवार की सुबह हटवा दिया। अवैध सब्जी मंडी हटवाते समय आढ़तियों व अन्य लोगों ने जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख थानाध्यक्ष ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। लगभग तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। थाने से भारी फोर्स आने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आठ लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए भेज दिया है।
रामगांव थाना क्षेत्र के तमाचपुर गांव के बरूआघाट मोड़ पर अवैध सब्जी मंडी का संचालन हो रहा था। हाईकोर्ट ने मंडी को हटवाने का आदेश दिया था। न्यायालय के निर्देश के बाद तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा व थानाध्यक्ष रामगांव अभय सिंह दलबल के साथ सुबह लगभग पांच बजे पहुंचे। यहां पर आढ़ती व छोटे किसान सब्जी को बेचने के लिए फड़ लगाए हुए थे। पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में मंडी को हटवाना शुरू किया तो कुछ आढ़ती व किसान पुलिस से नोकझोंक करने लगे। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। कुछ किसान आरटीओ ऑफिस के पास आकर फड़ लगाकर सब्जी बेचने लगे। बढ़ते हंगामा को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष ने और फोर्स मंगवाई। पुलिस बल आने के बाद पुलिस हंगामा व विरोध कर रहे मनोज, अजय, रामनाथ, अरविंद, कमल सिंह, बहादुर, शैलून खां व रामू मौर्या को हिरासत में लेकर थाने लाई।
रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अवैध सब्जी मंडी लगने की सूचना व कोर्ट के आदेश पर अवैध मंडी हटवाया गया। हंगामा व विरोध कर रहे आठ लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए भेजा गया है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।