फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal spice factory raided, goods worth Rs 2.99 lakh seized

Bahraich News: मसाले के अवैध कारखाने पर छापा, 2.99 लाख का सामान सील

Fri, 12 Jun 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal spice factory raided, goods worth Rs 2.99 lakh seized
अवैध गोदाम में जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
बहराइच। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को नानपारा बाईपास रोड पर अवैध रूप से चल रहे खाद्य मसाला कारखाने पर छापा मारा। इस दौरान 2.99 लाख रुपये का मिलावटी मसाला सील कर पांच खाद्य मसालों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अमर सिंह वर्मा ने बताया कि नानपारा बाईपास रोड पर उदय सिंह पिछले डेढ़ माह से बिना खाद्य लाइसेंस के हल्दी, मिर्च व धनिया पाउडर बना रहा था। विभाग की टीम कई बार निरीक्षण करने गई, लेकिन हर बार कारखाना बंद मिलता था। शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में पुन: टीम पहुंची तो कारखाना बाहर से बंद था, लेकिन अंदर गुपचुप तरीके से मसालों का निर्माण चल रहा था।
विज्ञापन

टीम ने तत्काल नगर मजिस्ट्रेट व स्थानीय पुलिस को सूचना देकर कारखाने पर छापा मारा। इस दौरान टीम को कारखाने में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बना हल्दी, धनिया व मिर्च पाउडर मिला। मसालों को रंगने के लिए हानिकारक रंग भी बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान सीएफएसओ अरुण शुक्ला, एफएसओ अजय सिंह, आदित्य वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, कृपाशंकर समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारखाने से बरामद सामान
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान 830 किग्रा हल्दी पाउडर कीमत 1.32 लाख, 400 किग्रा धनिया पाउडर 64 हजार, 93 किग्रा मिर्च पाउडर 27.9 हजार, 65 किग्रा रंग 13.6 हजार व 960 किग्रा धनिया भूसी 48 हजार रुपये कीमत का मिला, जिसे सील किया गया। कारखाना संचालक को नोटिस थमाकर कारोबार तत्काल बंद कराया गया।

यहां से भी जांच के लिए भेजे नमूने
सहायक आयुक्त अमर सिंह वर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई से अगल बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अभियान चलाकर शहर के वानागंज मोहल्ला स्थित शमीम किराना स्टोर से मेथी, काली मिर्च और जैद किराना स्टोर से जीरा व मेथी के नमूने लिए गए। पूनम ब्रांड का धनिया पाउडर, प्रिया ब्रांड का साबूत जीरा, गोल्डी ब्रांड की हल्दी व धनिया पाउडर, प्रखर ब्रांड का गरम मसाला आदि भी जांच के लिए भेजा गया। कुल 18 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed