फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal spice factory caught, seized

अवैध मसाला फैक्ट्री पकड़ी, सीज

Thu, 08 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Illegal spice factory caught, seized
बहराइच में गुरुवार तमाचपुर के पास मसाला फैक्ट्री में छापेमारी करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को नानपारा बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास तमाचपुर गांव में अवैध तरीके से संचालित एक मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके पर साढ़े चार क्विंटल से अधिक मिलावटी पिसी धनिया, हल्दी व लाल मिर्च का पाउडर बरामद कर फैक्ट्री को सीज कर दिया। टीम ने मसालों के तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

नानपारा बाईपास रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास तमाचपुर गांव में अरसे से अवैध मसाला फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। गुरुवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग को इसकी भनक लगी। इस पर विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप वर्मा, राजेंद्र पांडेय व एसपीएन सिंह की टीम ने अवैध मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच के दौरान मौके पर मौजूद फैक्ट्री संचालक समीर से जब टीम ने मसाला फैक्ट्री के संचालन के कागजात मांगे, तो वह नहीं दिखा सका। फैक्ट्री पूरी तरह से अवैध तरीके से संचालित हुई पाई गई। टीम ने फैक्ट्री पर तैयार चार क्विंटल 90 किलो पिसी मिलावटी धनिया, तीन किलो हल्दी व पांच किलो लाल मिर्च बरामद की। टीम ने बरामद मसाले के नमूना भरकर मसाले व फैक्ट्री को सीज कर दिया। विभाग के डीओ विनोद शर्मा ने बताया कि अवैध मसाला फैक्ट्री का संचालन अरसे से हो रहा था। उन्होंने बताया कि बरामद तीनों मसालों के नमूने भरकर मसाला व फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीओ ने बताया कि बरामद मसाले में प्रथम दृष्टया भूसी जैसी गंदी चीज, रंगों आदि की मिलावट होने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद फैक्ट्री संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जायेगी। डीओ ने बताया कि फैक्ट्री संचालक से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। शीघ्र ही जिले में टीमें गठित कर खुले मसालों के फुटकर व थोक विक्रेता के यहां छापा मारकर जांच शुरू की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed