फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal hoardings cost the municipality Rs 2 lakh every month.

Bahraich News: अवैध होर्डिंग से नगर पालिका को हर माह दो लाख की चपत

Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings cost the municipality Rs 2 lakh every month.
शहर में लगे अवैध होर्डिंग।
बहराइच। शहर में अवैध होर्डिंग नगरपालिका प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। बिजली के पोल से लेकर पेड़ों तक को प्रचार का माध्यम बना लिया गया है। इसके बावजूद अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना लगाने या नोटिस जारी करने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में कार्रवाई के अभाव में समस्या पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उधर, नगरपालिका की ओर से होर्डिंग लगाने के लिए चिह्नित 20 सार्वजनिक स्थलों पर टेंडर नहीं होने से हर माह करीब दो लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार, छोटी बाजार, अस्पताल चौराहा और छावनी चौराहे समेत प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग लगे हैं। दुकानदारों, कोचिंग संस्थानों और विभिन्न उत्पादों का प्रचार करने के लिए इन्हें लगाया गया है। कई जगह बिजली के पोल और पेड़ों पर भी होर्डिंग लगाए गए हैं। चुनाव और पर्व नजदीक आते ही इनकी संख्या और बढ़ जाती है। नगरपालिका की ओर से बीते एक वर्ष में दो हजार से अधिक होर्डिंग हटवाए गए, लेकिन कुछ समय बाद फिर से होर्डिंग लगाने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

नियम नहीं, मनमाने तरीके से लगा रहे होर्डिंग
प्लाई कारोबार से जुड़े व्यापारी आदिल अहमद ने बताया कि प्रशासन की ओर से होर्डिंग लगाने के संबंध में व्यापारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। कोई नियमावली नहीं होने से दुकानदार अपनी सुविधा के अनुसार जगह देखकर होर्डिंग लगवा देते हैं। बाद में पालिका कर्मी उन्हें हटवा देते हैं, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है। कपड़ा व्यवसायी रिजवान अहमद ने बताया कि नगरपालिका की ओर से लगाए गए यूनीपोल पर होर्डिंग लगवाने का खर्च अधिक है। छोटे दुकानदार इसे वहन नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर में किसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
नगरपालिका प्रशासन ने करीब तीन माह पहले शहर के यूनीपोल के साथ 20 सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित कर होर्डिंग लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। प्रत्येक होर्डिंग के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह किराया निर्धारित किया गया था, लेकिन किसी ने आवेदन नहीं किया। इससे योजना आगे नहीं बढ़ सकी। दूसरी ओर, चिह्नित स्थलों पर अवैध तरीके से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। इससे पालिका को हर माह कम से कम दो लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अब प्रशासन नए साल से योजना को फिर शुरू करने की तैयारी में है।
अभियान के बाद फिर लग गए होर्डिंग
पालिका प्रशासन ने बीते एक वर्ष में पानी टंकी चौराहा, केडीसी मार्ग और चौक बाजार समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर दो हजार से अधिक होर्डिंग हटवाए थे। इसके बावजूद दशहरा, दीपावली और भाई दूज जैसे पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर फिर से अवैध होर्डिंग लगाए जाने लगे हैं।



जल्द चलेगा अभियान
नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अवैध होर्डिंग लगाए जाने की शिकायतें मिली हैं। नवरात्र पर्व के दौरान पालिका कर्मी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। जल्द ही पूरे शहर में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटवाए जाएंगे। इन्हें लगवाने वालों को चिह्नित कर चेतावनी भी दी जाएगी।
-प्रमिता सिंह, ईओ, नगरपालिका, बहराइच

शहर में लगे अवैध होर्डिंग।

शहर में लगे अवैध होर्डिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed