फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   If the equation changes, the collapses become dull

समीकरण बदले तो धुरंधर हो गए धराशाई

Sun, 21 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
If the equation changes, the collapses become dull
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार को जारी की गई। इसमें आरक्षित सीटों की संख्या पहले की तरह है, मगर आरक्षण की स्थिति बदल गई है। बदले समीकरण से कई धुरंधर निराश हो गए हैं। अब तक पानी की तरह पैसा बहाने के बाद अब जनता के बीच जाने की स्थिति ही नहीं बची है। सूची जारी होने के बाद विकास भवन और ब्लॉक पर लोग अपने गांव की जानकारी लेने के लिए एकत्र होते देखे गए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए उच्च न्यायालय के आदेश के बाद दूसरी अनंतिम आरक्षण सूची शनिवार की देर रात जारी की गई। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जारी सूची की जानकारी लेने के लिए लोग शनिवार को दिन भर लोग विकास भवन का चक्कर लगाते दिखे। इस दौरान कई तरह की सूची सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी।
विज्ञापन

वहीं देर रात जिला प्रशासन की मुहर लगने के बाद जारी हुई सूची विकास भवन के नोटिस बोर्ड और 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा की गई। दोबारा जारी की गई सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले से आरक्षण की सूची में जगह पाने वाले गांव सामान्य की सूची में चले गए। तो वहीं दूसरे गांवों के भी समीकरण पलटते दिखे। कई संभावित प्रत्याशियों ने दो मार्च को सूची जारी होने के बाद पानी की तरह गांव में पैसा बहा दिया था, मगर अब नए फार्मूले से समीकरण पलट गए। ऐसे में जनता के बीच जाने से भी लोग गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मार्च तक दी जा सकेंगी आपत्तियां
आरक्षण के लिए जारी अनंतिम सूची पर आपत्तियां लेने का काम भी शुरू कर दिया गया है। आपत्ति विकास भवन स्थित पंचायती राज कार्यालय व ब्लॉक मुख्यालय पर ली जा रही हैं। जिनको 24 मार्च को संकलित किया जाएगा। इसके बाद 26 मार्च को डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों का निपटारा करते हुए अंतिम सूची जारी करेगी।
जिला पंचायत के पदों की लड़ाई से कई हुए बाहर
बहराइच। जिले में पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची में जिला पंचायत सदस्य के 63 वार्डों में भी फेरबदल हुआ है। वार्डों के आरक्षण में बदलाव के कारण पहले से तैयारी कर रहे प्रत्याशियों को झटका लगा है। अब कई लोग चुनाव के मैदान से बाहर हो गए हैं। ऐसे में पास के दूसरे वार्डों पर उनकी निगाहें जम गई हैं। दूसरे वार्डों में प्रत्याशियों के पहुंचने पर पहले से तैयारी कर रहे लोगों को भी कड़ी टक्कर की संभावना जताई जा रही है।

जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण
जिपं सदस्य के वार्ड नंबर 38 चित्तौरा, वार्ड नंबर 10 मिहींपुरवा, वार्ड नंबर तीन नवाबगंज, वार्ड नंबर दो नवाबगंज को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 44 विशेश्वरगंज, वार्ड नंबर 15 बलहा, वार्ड नंबर 13 बलहा, वार्ड नंबर 40 पयागपुर, वार्ड नंबर 35 चित्तौरा, वार्ड नंबर आठ मिहींपुरवा को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर सात मिहींपुरवा, वार्ड नंबर 63 जरवल, वार्ड नंबर 58 कैसरगंज, वार्ड नंबर 57 कैसरगंज, वार्ड नंबर 22 शिवपुर द्वितीय, वार्ड नंबर 60 जरवल को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 62 जरवल, वार्ड नंबर 25 शिवपुर पंचम, वार्ड नंबर 21 शिवपुर प्रथम, वार्ड नंबर 56 कैसरगंज, वार्ड नंबर 48 हुजूरपुर, वार्ड नंबर 34 शिवपुर, वार्ड नंबर 12 बलहा, वार्ड नंबर नौ मिहींपुरवा, वार्ड नंबर 54 फखरपुर, वार्ड नंबर 36 चित्तौरा, वार्ड नंबर 53 फखरपुर को पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 61 जरवल, वार्ड नंबर 28 महसी, वार्ड नंबर 30 तेजवापुर, वार्ड नंबर 17 रिसिया, वार्ड नंबर 43 पयागपुर, वार्ड नंबर 26 महसी, वार्ड नंबर 39 चित्तौरा, वार्ड नंबर 45 विशेश्वरगंज, वार्ड नंबर 27 महसी को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 18 रिसिया, वार्ड नंबर 19 रिसिया, वार्ड नंबर 31, 33 व 34 तेजवापुर, वार्ड नंबर 20 रिसिया, वार्ड नंबर 46 विशेश्वरगंज, वार्ड नंबर 49 हुजूरपुर, वार्ड नंबर 32 तेजवापुर, वार्ड नंबर एक नवाबगंज, वार्ड नंबर 42 पयागपुर, वार्ड नंबर 55 फखरपुर, वार्ड नंबर 16 व 14 बलहा, वार्ड नंबर 52 फखरपुर, वार्ड नंबर 47 विशेश्वरगंज, वार्ड नंबर 41 पयागपुर, वार्ड नंबर 51 फखरपुर, वार्ड नंबर 11 मिहींपुरवा, वार्ड नंबर चार नवाबगंज, वार्ड नंबर पांच मिहींपुरवा, वार्ड नंबर 23 शिवपुर, वार्ड नंबर 59 कैसरगंज, वार्ड नंबर 37 चित्तौरा, वार्ड नंबर छह मिहींपुरवा को अनारक्षित किया गया है।
पद एक नजर में-
जिला पंचायत सदस्य- 63
ग्राम प्रधान- 1045
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 1580
ग्राम पंचायत सदस्य- 13703
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed