फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   If necessary, collect paper from the junk.

Bahraich News: जरूरत हो तो कबाड़ से बीन लो कागज

Sun, 26 Mar 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 26 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
If necessary, collect paper from the junk.
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण पियर एजुकेटर से संबंधित किट व अन्य पंपलेट कूड़े के ढेर में तब्दील हो रहे हैं। वहीं, जरूरत के लिए आशा कार्यकर्ताओं को कबाड़ से अपनी जरूरत के कागज तलाशने पड़ रहे हैं। इससे किशोर योजनाओं की जानकारी से वंचित हो रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन इंद्र धनुष से संबंधित पत्रावलियां व दस्तावेज जला दिए गए थे। इसकी जांच करना भी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मुनासिब नहीं समझा। अब राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तैनात पियर एजुकेटर को दी जाने वाली किट सीएमओ कार्यालय के निकट एक कक्ष में बर्बाद हो रही है। इसे आशा कार्यकर्ताओं व पियर एजुकेटर के माध्यम से गांव-गांव भेज कर किशोर व किशोरियों को उनके शारीरिक व मानसिक बदलाव के प्रति जागरूक किया जाना था। पंपलेट भी वितरित किए जाने थे। वहीं, आशाओं को जरूरत पर कक्ष में जाकर अपनी जरूरत से संबंधित कागजात कबाड़ से बीनते देखा जा सकता है। सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी ने बताया कि जानकारी नहीं है। पता कराकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed