फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Huzurpur CHC superintendent removed due to negligence

लापरवाही में हटाए गए हुजूरपुर सीएचसी अधीक्षक

Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Huzurpur CHC superintendent removed due to negligence
बहराइच। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। अध्यक्षता कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने की। बैठक में स्वास्थ्य महकमा निशाने पर रहा। सांसद की नाराजगी पर हुजूरपुर सीएचसी अधीक्षक को हटा दिया गया, जबकि नानपारा चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने प्रभारी चिकित्साधिकारी हुजूरपुर (चिरैय्याटांड) को हटाए जाने का निर्देश दिया, जबकि सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड ने कोविड के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर आवंटन कार्य तथा सीएचसी नानपारा में चिकित्सक की लापरवाही की जांच कराये जाने की मांग पर डीएम ने कहा कि एडीएम, एसीएमओ व सीएमएस की संयुक्त टीम से जांच कराई जाएगी। चिकित्सक के प्रकरण में सीएमओ ने बताया कि उसका वेतन बाधित किया गया और उसे हटाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान बैंकों से अपेक्षित सहयोग न प्राप्त होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए लीड बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि बैंकों के स्तर पर लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण कराया जाय।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि अच्छा कार्य करने वाले समूहों की सूची जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करायी जाये ताकि स्वयं जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच कर समूहों की हौसला आफजाई कर सकें। सांसद ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि दाखिल खारिज व बैंकों से संबंधित ज्यादा समस्याएं हैं। बैठक का संचालन पीडीडीआरडीए अनिल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के रामनिवास वर्मा, कैसरगंज के आनंद कुमार यादव, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह व सुनील सिंह, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एडीएम मनोज, डीएफओ बहराइच मनीष सिंह व कतर्नियाघाट के आकाशदीप बधावन, सीएमओ डॉ. एसके सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed