{"_id":"684c9774deb1d158e00dd626","slug":"husband-was-going-to-jalandhar-for-livelihood-wife-hanged-herself-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132114-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रोजी-रोटी के लिए जालंधर जा रहा था पति, पत्नी ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रोजी-रोटी के लिए जालंधर जा रहा था पति, पत्नी ने लगा लिया फंदा
Sat, 14 Jun 2025 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर/बौंडी (बहराइच)। ग्राम पंचायत बौंडी निवासी नीलू (20) का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में उनके घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची बौंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बौंडी क्षेत्र के बेहटा चूड़ामणि निवासी नीलू का विवाह दो साल पहले बौंडी निवासी बाबूलाल के साथ हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को रोजी-रोटी की तलाश में बाबूलाल पंजाब के जालंधर जा रहा था। बाबूलाल मुख्य मार्ग पर पहुंचा था और बस पर बैठने वाला था, कि उसके पत्नी नीलू ने फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणोंं के मुताबिक पत्नी नीलू पति के जालंधर जाने से खुश नहीं थी और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजनों ने नीलू के फंदा लगाने के कारण की जानकारी होने से इन्का किया है। बौंडी थाना प्रभारी टीएन मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।