फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   husband hacked lover

Bahraich News: पति ने प्रेमी को बांके से काट डाला

Sat, 08 Jul 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
husband hacked lover
धरसवां (बहराइच)। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक प्रेमी, प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसकी भनक प्रेमिका के पति को लग गई। वह मौके पर पहुंच गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसने आपा खो दिया। दोनों पर बांके से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत ककरा नेवादा निवासी लल्लू यादव (35) का उसी गांव में रहने वाली सुशीला (32) के साथ प्रेम प्रसंग था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों अक्सर मिलते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग 12 बजे लल्लू सुशीला के घर पहुंचा। सुशीला का पति घर पर नहीं था। तभी अचानक सुशीला का पति सुरेन्द्र यादव घर पहुंच गया। वहां पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख उसने अपना आपा खो दिया। बांके से लल्लू पर ताबड़तोड़ कई वार किए। लल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। सुशीला पर भी उसने कई वार किए। इसके बाद वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुशीला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख आरोपी पति ने सुशीला व लल्लू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। सुशीला गंभीर रूप से घायल है। हत्या आरोपी सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed