{"_id":"6a889763d9f5d92c93065725","slug":"humid-all-day-heavy-rain-in-the-evening-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155525-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दिनभर उमस, शाम को झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दिनभर उमस, शाम को झमाझम बारिश
विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार की शाम को बारिश में भीगते हुए जाता युवक।
बहराइच। दो दिन से बारिश न होने के कारण शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शाम करीब चार बजे आसमान में बादल घिर आए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के चलते घसियारीपुरा, चांदपुर, सिविल लाइंस और त्रिमुहानी रोड समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।
रात में ट्रिपिंग से बढ़ी समस्या
शहर में रात के समय बिजली आपूर्ति भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात आधे-आधे घंटे के अंतराल पर बिजली ट्रिपिंग होती रही। बार-बार बिजली गुल होने से उमस भरी रात में लोग परेशान रहे। लोगों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या दूर कराने की मांग की है।