फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   HT line broken, supplies stop

एचटी लाइन टूटी, आपूर्ति ठप

Mon, 05 Sep 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
भंगहा व मछिरिहिवा फीडर की हाईटेंशन लाइन रविवार देर शाम खैरीमोड़ के निकट टूट गई। इससे एक दुकान के विद्युत उपकरण जल गए। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों को दुकानदार ने लाइन जोड़ने से रोक दिया। इसके क्षेत्र के 44 गांवों की करीब एक लाख आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। सोमवार दोपहर बाद विद्युत कर्मियों के समझाने के बाद दुकानदार माना और लाइन जोड़ी गई।  
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछिरिहिवा फीडर खराब होने के कारण वैकल्पिक रूप से उसे भंगहा फीडर के सहारे संचालित किया जा रहा है। रविवार रात करीब दस बजे ओवरलोड के चलते हाइटेंशन लाइन टूट कर निसार की टायर की दुकान के केबल पर जा गिरी। इससे हाईवोल्टेज आ गया और निसार की दुकान के विद्युत उपकरण जल गए।
विज्ञापन


सूचना पर वहां पहुंचे विद्युत कर्मियों को दुकानदार ने लाइन जोड़ने से मना कर दिया। इसके चलते भंगहा व मछिरिहिवा फीडर के करीब 44 गांव की करीब एक लाख की आबादी पूरी रात अंधेरे में डूबी रही। सोमवार को लाइन मरम्मत करने पहुंचे विद्युत कर्मियों से दुकानदार की दोबारा बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के हस्तक्षेप पर दुकानदार ने कर्मियों को लाइन जोड़ने दिया। इसके बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अधिशासी अभियंता नंदलाल के मुताबिक लाइन मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed