फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   HPV vaccination will protect against cervical cancer.

Bahraich News: सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा एचपीवी टीकाकरण

Tue, 01 Sep 2026 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination will protect against cervical cancer.
रुपईडीहा के आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राए
रुपईडीहा। किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा प्रभारी डॉ. थानेदार ने छात्राओं को टीकाकरण के महत्व के साथ ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव, एचपीवी टीकाकरण और समय पर स्वास्थ्य जांच के बारे में जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. थानेदार ने कहा कि टीकाकरण कई गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किशोरियों और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों अथवा चिकित्सकों से खुलकर बात करने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 की छात्रा उन्नति, दीपा, सेजल, सोनी तथा कक्षा 11 की जान्हवी, सोनाक्षी ने अपनी जिज्ञासाओं के बारे में सवाल पूछे। छात्राओं ने टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। चिकित्सक ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों से बचने और सही जानकारी के लिए चिकित्सक से सलाह लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते जांच और उपचार कराना अधिक सुरक्षित है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा बिष्ट छात्राओं के साथ मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रबंधक यशपाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed