फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   How will the innocent survive without the vaccine campaign?

बहराइच: बिना वैक्सीन अभियान कैसे बचंेगे नादान

Sat, 18 Feb 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Feb 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
How will the innocent survive without the vaccine campaign?
बहराइच मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय। -संवाद
बहराइच। वैक्सीन की किल्लत के चलते बच्चों का टीकाकरण दूसरे चरण में भी नहीं हो पा रहा है। कोरोनाकाल के बाद से बेपटरी हुआ ये अभियान अभी तक किसी न किसी कारण से बाधित ही होता रहता है। आशंका हमेशा रहती है कि जिले में शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चें कहीं जानलेवा बीमारियों की चपेट में न आ जाएं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद भी कई बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने की कोशिश की गई, लेकिन ऐसा हो न सका। बीते 13 फरवरी को शुरू किए गए विशेेष टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंंभ किया गया, लेेकिन अब इसमें वैक्सीन की कमी आड़े आ रही है। ऐसे में एक बार फिर टीकाकरण अभियान बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण शुरू किया गया था लेेकिन अक्तूबर में बाढ़ आ जाने के कारण जिले की विभिन्न तहसीलें जलमग्न हो गईं। इससे टीकाकरण कार्य प्रभावित हुआ। इसके बाद शासन के निर्देश पर दिसंबर माह में लक्ष्य निर्धारित करते हुए लगभग सात लाख मासूमों को हेपेटाइटिस बी, खसरा, निमोनिया समेत अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया। प्रथम चरण का अभियान भी किसी प्रकार औपचारिकताओं के बीच पूरा हुआ। विशेष टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ बीते 13 फरवरी को किया गया है। शून्य से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग वालेे बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर सेे चयनित स्थानों पर स्वास्थ्य टीमों द्वारा मासूूमों का टीकाकरण करनेे के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के इन दावों की कलई खुलती तब नजर आती है जब टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुुंचने वाले अभिभावकों को पता चलता है कि वैक्सीन है ही नहीं। मासूूमों को लगाए जाने वाले पीसीवी व निमोनिया से बचाव के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्रों व स्वास्थ्य टीमों के पास से नदारद है। सिर्फ ग्रामीण क्षेेत्र ही नहीं बल्कि शहर में भी यही स्थिति है। मेडिकल कॉलेज व इससे संबद्ध जिला चिकित्सालय में आने वाले अभिभावकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान पर भी असर पड़ रहा है। बीते कई वर्षों से मासूूमों का टीकाकरण न होने से वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा करनी होगी मेहनत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित की गई वैक्सीनेशन टीमों द्वारा चयनित स्थानों पर शिविर लगाकर व घर-घर जाकर मासूूमों का टीकाकरण किया जा रहा है। पीसीवी व निमोनिया की वैक्सीन उपलब्ध न होने से अन्य बीमारियों से बचाव की वैक्सीन मासूमों को दी जा रही है। पीसीवी व निमोनिया की वैक्सीन उपलब्ध होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को फिर मेहनत करनी होगी।


शीघ्र उपलब्ध होगी वैक्सीन
वर्तमान समय में पीसीवी व निमोनिया की वैक्सीन जिले में उपलब्ध नहीं है। ऐेसे में इसकी खुुराक नहीं दी जा रही। जबकि अन्य बीमारियों से निजात दिलाने के लिए टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद इसकी खुराक भी मासूमों को दी जाएगी। डॉ.एसके सिंह, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed