फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Houses falls to the storm and rain. 16 wounded

आंधी व बारिश से मकान गिरे, 16 घायल

Tue, 06 Jun 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 06 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Houses falls to the storm and rain. 16 wounded
अांधी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
जिले में दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। लगभग एक घंटे तक तेज आंधी चली। जिससे कई स्थानों पर कच्चे व पक्के मकान ढह गए। जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। टिनशेड उड़ने से चपेट में आकर महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। वहीं मकान गिरने से 12 लोग घायल हो गए। आंधी के बाद शुरू हुई बारिश रात से मंगलवार दोपहर तक जारी रही। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन जलभराव और कीचड़ से लोगों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तराई का मौसम लोगों को बेहाल किए हुए है। इस बीच सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं के साथ मौसम में तब्दीली हुई। हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। जिसका नतीजा यह हुआ कि जिले के पश्चिमी हिस्से में लोगों को तबाही से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि उर्रा के नयापुरवा में आंधी के चलते निवासी सत्तार रायनी, शेरअली, अजीज, बन्ना, नंदकिशोर, शफीक, सद्दीक, सेमरहना निवासी चंद्रभान के मकान धराशायी हो गए। वहीं महाराजसिंह नगर में मकान ढहने के चलते भोलानाथ का परिवार चपेट में आया। जबकि बोझिया गांव में सरिता पत्नी दुर्गेश, मुन्नी देवी (36), आरती (28), मधुमिता (22) समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोझिया के ग्राम प्रधान शिवसागर ने बताया कि आंधी के चलते टीकाराम, संतोष कुमार, ध्रुव कुमार, सीताराम समेत 200 लोगों के मकान ढह गए हैं। कोटेदार अर्जुन शुक्ला का पक्का मकान ढह गया। नौबना के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिश्रीलाल ने बताया कि राधे, जयनाथ, शंकर, जगदीश, हरेकिशन, दीनानाथ समेत 30 लोगों के मकान ध्वस्त हो गए हैं। ज्ञानसागर मौर्या की होटल की पक्की दीवार ढह गई, यहां कोई हताहत नहीं हुआ।

नवाबगंज में गुल्ले, कादरी का टिनशेड उड़ गया। वहीं नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर 28 स्थानों पर पेड़ गिर गए। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। आंधी का आलम यह रहा कि बक्सी गांव निवासी इश्तियाक अहमद खां पुत्र मुस्ताक अहमद खान के घर के सामने लगा पुराना बरगद का पेड़ धराशायी हो गया। उसके नीचे खड़ी मारुति वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई।

वहीं नवाबगंज के शाही बाग मंनसुख, बेलवाभारी, तिवारी गांव हरिहरपुर चौगडवा जब्दी समेत कई स्थानों पर टिनशेड और छप्पर उड़ गए। आंधी के चलते रिसिया नगर के आजाद नगर मोहल्ले में आठ स्थानों पर विद्युत पोल धराशायी हो गए, जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। शास्त्री नगर मोहल्ले में तेज आंधी से उड़ी टीन की चपेट में आकर जमील की 50 वर्षीय पत्नी लहूलुहान हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

उधर, नवाबगंज में हरिहरपुर गांव में पप्पू वर्मा के ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से पूरा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि मिर्जाफाटा रोड पर दुकानदारों की व्यवसायिक प्रतिष्ठान की टीनें उड़ गईं। वहीं महसी, शिवपुर, कैसरगंज, हुजूरपुर, पयागपुर, रुपईडीहा, जरवल क्षेत्र में भी आंधी और पानी के चलते बड़े पैमाने पर तबाही हुई। जगह-जगह पेड़ गिरे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 

रात में आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ गिरने के कारण ग्रामीण अंचलों की बिजली गुल हो गई। पूरे जिले में 180 स्थानों पर बिजली के पोल उखड़ गए, जिससे विद्युत सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 


रात से हुई वर्षा के चलते शहर और ग्रामीण अंचलों में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम सुहावना हो गया। उमस और चिपचिपी गर्मी से काफी हद तक निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed