{"_id":"2463d2c105b4b996c8cb1008d1a85e91","slug":"houses-demolished-by-the-explosion-in-the-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में विस्फोट से मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में विस्फोट से मकान ध्वस्त
बहराइच / अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
घासीपुर गांव में रविवार सुबह सेहरी का खाना बनाते हुए सिलेंडर में आग लग गई। परिवार के लोग घर से बाहर भाग गए। इसी बीच सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया। विस्फोट के कारण एक लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
बताया जाता है कि फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम घासीपुर महमूद आलम के परिवारीजन रमजान माह के दौरान रोजा रखते हैं। उनके परिवार में रविवार सुबह घर के बाहर बने कमरे में सेहरी बनाने का इंतजाम महिलाएं कर रही थीं। महिला के गैस चूल्हा जलाने के दौरान अचानक माचिस जलाते ही सिलेंडर की पाइप में आग गई। पाइप में आग लगने के बाद सिलेंडर भी जलने लगा। सुबह-सुबह हुई घटना के बाद पूरे मकान में चीख पुकार मच गई।
चीख पुकार सुनने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन सिलेंडर में आग की लपटें उठते हुए देखकर सभी लोग बाहर निकल गए। इसके बाद सिलेंडर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया। एसओ विद्यासागर शुक्ला का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।