फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   House wall collapses, woman's leg broken

मकान की दीवार ढही, महिला का पैर टूटा

Sun, 04 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
House wall collapses, woman's leg broken
बिछिया (बहराइच)। जंगली इलाकों में रह-रह कर हो रही बरसात के कारण रविवार को बिछिया गांव में एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई। इससे मलबे की चपेट में आकर आंगन में बैठी महिला का पैर टूट गया। उसे बचाने दौड़ा एक युवक भी मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र में बरसात का सिलसिला जारी है। रह-रह कर हो रही बरसात के बीच रविवार को सुजौली थाना क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी हफीजुर्रहमान के मकान की कच्ची दीवार सीलन से कमजोर हो गई थी। इसके चलते अचानक दीवार ढह गई। इस दौरान आंगन में बैठी उसकी पत्नी जीतन खातून (35) मलबे में दब गई।
विज्ञापन

उसको बचाने के लिए पास में ही रहने वाला युवक शाहरुख मौके पर पहुंचा। उसे भी मामूली चोट आ आई। जबकि महिला का दायां पैर टूट गया है। हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दो घायलों को सुजौली पीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed