{"_id":"678ea3324250fb735006cf6a","slug":"house-caught-fire-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-125579-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
रिसिया थानाक्षेत्र में मकान में लगी आग से जला सामान व जमा लोग।
रिसिया (बहराइच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुकाम गांव में सोमवार की सुबह ग्रामीण के घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गए।
मुकाम गांव निवासी दिलशाद अहमद के घर के पहले मंजिल पर बने कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय सारे परिजन मकान के निचले हिस्से में थे। कमरे से आग की विकराल लपटे उठती देख परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। गृहस्वामी ने बताया आग से उनका कमरे में रखा सोफा, फ्रिज, कपड़े समेत अन्य लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। आग से हुए नुकसान से परिजन बदहवास नजर आए।