{"_id":"58ff91564f1c1b9928c0d506","slug":"hotel-traders-jumped-into-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में कूदा होटल व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में कूदा होटल व्यवसायी
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
युवक के नदी में कूदने के बाद जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सलारगंज मोहल्ला निवासी एक होटल व्यवसायी ने मंगलवार को सुबह सरयू नदी के गोलवाघाट तट पर पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। व्यवसायी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलारगंज निवासी विपिन अग्रवाल (20) पुत्र रामगोपाल अग्रवाल होटल का व्यवसाय करता था। घर से कुछ दूरी पर उसका होटल है। प्रतिदिन की तरह सुबह करीब छह बजे विपिन ने होटल खोला। कारीगर होटल पर पहुंचकर जब मिठाई व अन्य सामान बनाने लगे तो वह जरूरी काम से घर जाने को कहकर दुकान से निकल गया।
लेकिन घर जाने के बजाय विपिन कोतवाली देहात अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित गोलवाघाट पुल पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विपिन पुराने पुल पर खड़ा था। लोगों ने समझा कि घूमने आया होगा। मगर इसी दौरान उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
इस पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कोतवाली को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गोताखोर बुलवाकर तलाश शुरू की तो एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विपिन के शव को नदी से निकाला गया, लेकिन मौके पर पहचान नहीं हो सकी।
कुछ देर बाद परिवारीजन खोजते हुए पहुंचे तो विपिन का शव देखकर फफक पड़े। मृतक के भाई विशाल का कहना है कि विपिन सुबह घर से दुकान गया था। इसके बाद वह घर जाने की बात कहकर निकला। किन कारणों से आत्महत्या की, पता नहीं चल पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।