{"_id":"5d1b93408ebc3e3cd43e7626","slug":"honor-of-topper-student-bahraich-news-lko4685288169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे बढ़ने से पहले लक्ष्य का निर्धारण करें छात्र: जगदंबिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे बढ़ने से पहले लक्ष्य का निर्धारण करें छात्र: जगदंबिका
विज्ञापन
पयागपुर के सुहेलवा में स्थित रामप्रकाश इंटर कालेज में मेधावियों को सम्मानित करते सांसद डुमरिया?
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। सुहेलवा में स्थित रामप्रकाश इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ। इसके मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र आगे बढ़ने से पहले लक्ष्य का निर्धारण करें। जिससे उन्हें बेहतर सफलता मिल सके।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने मेधावी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम ही एकमात्र विकल्प है।
जीवन के हर क्षेत्र में श्रम का स्थान गूढ़ है। समारोह को प्रधानाचार्य आशाराम यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों की सफलता से विद्यालय परिवार भी गौरवान्वित है। कार्यक्रम का संचालन पवन शर्मा ने किया। इस दौरान हवलदार यादव, मनोज सोनी, अनिल तिवारी, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।