फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Home guards frog move video viral, claims punishment

होमगार्डों के मेढक चाल का वीडियो वायरल, सजा देने का दावा

Thu, 28 Jul 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Home guards frog move video viral, claims punishment
बहराइच के पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय में होमगार्डों को मेढक चाल का अभ्यास कराते ट्रैफिक ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सोशल मीडिया पर नौ सेकेंड का होमगार्डों के मेढक चाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह जवान ड्यूटी में देर से पहुंचे थे। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कोई जवान कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान की वीडियो की होने की बात कही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पुलिस लाइन में स्थित ट्रैफिक कार्यालय की है। बताया जाता है कि यह वीडियो 18 से 20 जुलाई के बीच का है। दावा किया जा रहा है कुछ जवान ड्यूटी पर देर से पहुंचे तो उन्हें ट्रैफिक में तैनात दीवान ने सजा के तौर पर मेढक चाल चलने को कहा। होमगार्डों ने मेढक चाल किया तो इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जब इस संबंध में होमगार्ड एसोसिएशन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर दीवान के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। वहीं, एसपी केशव चौधरी ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो ट्रैफिक ड्यूटी में लगे होमगार्डों के साप्ताहिक प्रशिक्षण का है। इसमें उन्हें ट्रैफिक के नियम-कानून से अवगत कराया गया एवं फिजिकल एक्टिविटी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed