{"_id":"63f8f569bf65ddd35c0e6744","slug":"holi-will-be-celebrated-at-4500-places-special-monitoring-on-the-border-bahraich-news-c-13-1-101590-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 45 सौ स्थानों पर जलेगी होली, सीमा पर विशेष निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 45 सौ स्थानों पर जलेगी होली, सीमा पर विशेष निगरानी
Fri, 24 Feb 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। होली के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसपी ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में करीब 45 सौ स्थानों पर होलिका दहन होगा। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। साथ ही पुरानी रंजिश को लेकर भी सतर्कता बरतें क्योंकि ऐसे मौकों पर विवाद बढ़ने की आशंका रहती है। नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि पुराने व नए विवादों को जोड़कर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी के होलिका दहन स्थल चिह्नित करें। साथ में यह भी देखें कि किसी होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद तो नहीं है।
जिले मेें 23 थाने व छह तहसीलें हैं। इनमें करीब 45 सौ होलिका दहन स्थल है। इस बार होलिका दहन के दिन ही शब-ए-बारात भी है इसलिए पुलिस और सतर्क होकर काम कर रही है। इन सभी जगहों पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। होलिका दहन के दिन पुलिस व पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। साथ ही नेपाल सीमा से सटे इलाकों में भी विशेष निगरानी की जा रही है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे है। जो माहौल खराब करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ और एसओ सुरक्षा की कमान संभालेंगे।