फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Holi's beauty in the market

बाजार में छाई होली की रौनक

Wed, 04 Mar 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Holi's beauty in the market
बहराइच। होली के उल्लास का रंग फिजाओं में घुलने लगा है। गुलाल व अबीर के रंग से बाजार सजने लगे हैं। कपड़े से लेकर किराने की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। गुझिया के लिए सज चुकी खोवा मंडी का भाव भी चढ़ने लगा है। बढ़ती महंगाई लोगों की जेब ढीली कर रही है, लेकिन होली का उल्लास बढ़ती महंगाई पर भारी पड़ रहा है। आंकड़े के अनुसार पिछली बार की अपेक्षा इस बार 20 प्रतिशत महंगाई बढ़ी है। मगर होली के उल्लास से बाजारों में रौनक छाई है।
विज्ञापन

होली का खुमार चढ़ना शुरू हो गया है। बच्चे हों या बूढ़े, युवतियां हों या महिलाएं। सब होली की तैयारियों में जुटे हैं। बिना रंग व गुलाल के होली का रंग मुकम्मल नहीं होता। इसको लेकर बाजार में कई शेड के रंग व पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। शाम को बाजार में रौनक छाई रहती है।
विज्ञापन

बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहुंचकर तरह-तरह की पिचकारियों को खरीद रहे हैं। किराना व्यापारी इमरान ने बताया कि इस वर्ष महंगाई में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन त्यौहार के उल्लास के आगे महंगाई फीकी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान खरीदते समय ग्राहक को कहते हुए सुना है कि सालभर में एक ही बार होली आती है। ऐसे में इसे पूरे हर्षोल्लास से मनाएंगे। रंग व गुलाल के दुकानदार अग्रिम ने बताया कि पिछली साल की अपेक्षा इस साल 20 प्रतिशत महंगाई बढ़ी है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं है। खरीददारी लोग खुले मन से कर रहे हैं।

होली दहन को लेकर टोलियां तैयारियों में जुट गई हैं। मोहल्लों में चंदे इकट्ठा करके लोग आरा मशीन पर पहुंच रहे हैं। आरा मशीन व लकड़ी के ठेकों पर लकड़ियों की डिमांड बढ़ गई है। जगह-जगह होलिका लगने वाले स्थान पर होलिका सजने लगी हैं। कुछ जगह पर तो युवाओं ने खुद लकड़ी का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed