{"_id":"625c531ab465216af657a506","slug":"health-fairs-will-be-organized-from-today-under-amrit-mahotsav-bahraich-news-lko626561490","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव के तहत आज से आयोजित होंगे स्वास्थ्य मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव के तहत आज से आयोजित होंगे स्वास्थ्य मेले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आज से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी केंद्रों पर मेला अलग-अलग तिथियों में आयोजित किया जाएगा। मेले के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अन्य विभागों द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी नीतियों की भी जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाएं जैसे मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर सरकारी रोगों से संबंधित सेवाएं लोगों को उपलब्ध कराना। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने, डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनाने, रोगों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग/परीक्षण औषधि एवं जांच सुविधा के साथ टेली मेडिसिन की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आम जनमानस को चिकित्सकीय जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। मेले में जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सीएमओ ने अधिक से अधिक लोगों से स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाने की अपील की।