फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Headmaster dies of corona, 42 positive

प्रधानाध्यापक की कोरोना से मौत, 42 मिले पॉजिटिव

Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Headmaster dies of corona, 42 positive
बहराइच। गिलौला के सुविखा गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की कोरोना संक्रमण के चलते बाराबंकी के मेयो अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव प्रोटोकॉल के तहत गांव भेजा गया। गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानाध्यापक की मौत से शिक्षकों में शोक व्याप्त है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए बुलेटिन में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी समेत 42 और कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के गिलौला विकास खंड अंतर्गत सुविखा गांव निवासी गंगेश मिश्रा (52) जिले के पयागपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भवानीदीनपुरवा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। चार दिन पूर्व उनकी हालत खराब हुई। स्वास्थ्य जांच में प्रधानाध्यापक कोरोना पॉजिटिव मिले। इस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाराबंकी के मेयो अस्पताल में कोरोना संक्रमित प्रधानाध्यापक का इलाज चल रहा था। सोमवार देर रात प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर प्रोटोकॉल के तहत शव उनके पैतृक गांव भेजा गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानाध्यापक की मौत से शिक्षा जगत में शोक की लहर है।
विज्ञापन

मालूम हो कि गंगेश केडीसी छात्र संघ के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। साथ ही वर्तमान में शिक्षक नेता थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 42 और कोरोना रोगी मिले हैं। इसमें जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सीडीओ कार्यालय के पांच और सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इनको घरों पर ही होम आइसोलेट करा दिया गया है। साथ ही कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed