फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Head constable and a child's death from dengue

डेंगू से हेड कांस्टेबल व एक बच्चे की मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आने से पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबिल समेत दो पीड़ितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दिमागी बुखार से भी दो मासूमों की सांसें जिला अस्पताल में इलाज के दौरान थम गईं। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही के शव को पैतृक गांव गोरखपुर भेजा गया है। 
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद में चौरीचौरा निवासी राकेश यादव (58) पुत्र कमला प्रसाद यादव बहराइच पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबिल के पद पर तैनात था। उसके पास पुलिस लाइन के स्टोर इंचार्ज की जिम्मेदारी थी। सप्ताह भर पूर्व राकेश को बुखार की शिकायत हुई। परीक्षण के दौरान तीन दिन पूर्व डेंगू पॉजिटिव होने का पता चला था।
विज्ञापन


जिले के डॉक्टरों से इलाज करवाने के दौरान शनिवार को तबियत अचानक बिगड़ गई। इस पर परिवारीजनाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने राकेश को केजीएमसी, लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के दौरान कैसरगंज के निकट सिपाही राकेश ने दम तोड़ दिया। इस पर परिवारीजन बिलख उठे। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव गोरखपुर चौरीचौरा भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जिला अस्पताल में भर्ती हरिहरपुर हुजूरपुर निवासी असद अली (4) को भी डेंगू की शिकायत थी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। रविवार दोपहर में असद ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा दिमागी बुखार से पीड़ित फखरपुर निवासी राजन अली (3) पुत्र अजमत अली व कोतवाली देहात के सबलापुर निवासी नीतेश तिवारी (6) पुत्र बृजनंदन की भी रविवार को तबियत बिगड़ गई।


डॉक्टरों ने काफी कोशिश की लेकिन दिमागी बुखार पीड़ित दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। उधर विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित 13 अन्य रोगी भर्ती कराए गए हैं। इनमें राजू (3) निवासी नेपालगंज औैर सुरेश कुमार (11) निवासी मिहींपुरवा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed