{"_id":"57c72bb34f1c1bbe122cc16f","slug":"havey-rain-in-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसात से सुबह मिली राहत, दोपहर बाद लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसात से सुबह मिली राहत, दोपहर बाद लोग बेहाल
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बारिश में तर ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
तराई में उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को बुधवार भोर में झमाझम बरसात से राहत मिली। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग के अनुसार तराई के मौसम में अगले चार दिनों तक उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। तराई में बुधवार भोर में अचानक झमाझम बरसात शुरू हो गई।
इससे गर्मी से बेहाल लोगों को काफी हद तक राहत मिली। सुबह नौ बजे तक वर्षा होती रही। बारिश थमने के बाद मौसम साफ हो गया। माहौल काफी खुशनुमा था। लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप से सामना हुआ इसके चलते फिर उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।
हालांकि बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वर्षा से फसलों को एक नई संजीवनी मिली है। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव का दौर आगामी तीन से चार दिन तक जारी रहने की संभावना है। उन्होने कहा कि सुबह 22 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।