{"_id":"6189688f7a0f0b49b31e98b0","slug":"haryana-youth-created-ruckus-in-hotel-bahraich-news-lko603548696","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के युवकों ने होटल में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के युवकों ने होटल में मचाया उत्पात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के केकेवाई ताज होटल में हरियाणा के चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गई। चारों युवक हरियाणा के कैथल जिले के निवासी है। सभी नानपारा में व्यवसाय के सिलसिले में आये थे।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैथल हरियाणा निवासी सुनील कुमार (सेंगा) ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका व्यवसायी पार्टनर जिसका भी नाम सुनील कुमार है। लकड़ी का कार्य करने के लिए नानपारा पहुंचे हुए थे। जब नानपारा से वापस आये तो सुनील कुमार और उसका भाई प्रदीप और दीपक शहर के केकेवाई ताज होटल में रुके थे।
आपस में बैठकर रुपयों के लेन-देन को लेकर बात शुरू हुई तो नौबत मारपीट तक आ गई। इस दौरान एक-दूसरे पर लात-घूंसे चले और कमरे में रखी कुर्सियां फेंकी गईं। जिससे शिकायतकर्ता सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सुनील कुमार, प्रदीप और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।