फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   harrasment of labours

विदेशी संस्था पर मजदूरों के उत्पीड़न का आरोप

Fri, 10 Jul 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 10 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। राजगढ़ गुलहरिया के ग्रामीणों ने कटरा की एक विदेशी संस्था पर मजदूरों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विदेशी संस्था के कार्यों से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार को सहेट महेट जाने वाले मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। चौकी प्रभारी के समझाने के बाद ग्रामीण माने।


राजगढ़ गुलहरिया के कुछ ग्रामीण कटरा श्रावस्ती स्थित एक विदेशी संस्था में मजदूरी करते हैं।

कुछ दिन पूर्व संस्था ने काम करने वाले मजदूर कल्लू, अमरनाथ, पिंटू, मिट्ठू पर चोरी का आरोप लगा कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था।

इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को सहेट महेट जाने वाले मार्ग को लगभग आधा घंटे तक जाम रखा। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण साथी मजदूरों के खिलाफ लगाए गए आरोप की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि संस्था द्वारा आए दिन इसी तरह से ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि विदेशी संस्था द्वारा ग्राम पंचायत की कई हेक्टेअर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया गया है। इसका विरोध सभी ग्रामीण कर रहे हैं।

इसी कारण संस्था मजदूरी पर पहले ग्रामीणों को बुलाती है। इसके बाद उन पर चोरी का इल्जाम लगा कर पुलिस केस करती है।

इस मामले में कटरा पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार मिश्र के समझाने के बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed