{"_id":"58c56c294f1c1b4e15dc3ec1","slug":"happy-holi-foursquare-rain-of-colours","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का उल्लास, चहुंओर रंगों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का उल्लास, चहुंओर रंगों की बौछार
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
रंग बरसाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होली पर्व आज है। लेकिन इसका उल्लास रविवार को ही चौक-चौराहों व गलियों में दिखा। लोग रंगों से सराबोर दिखे। देर रात परंपरा के मुताबिक होलिका जलाई गई। इसके बाद टोलियों में होरियारों ने दहन स्थल पर पहुंचकर फाग गाया। साथ ही एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाइयां दीं।
होली पर्व का उत्साह, उमंग और उल्लास रविवार को चौक-चौराहों और गलियों में देखने को मिला। सुबह होते ही बच्चे और युवा रंग खेलते हुए सड़कों पर पहुंच गए। बुरा न मानो होली है की गूंज के साथ सुबह आठ बजे शुरू हुआ रंगों का खेल दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान घर से निकलने वाला प्रत्येक व्यक्ति रंगों में रंगा नजर आया।
शहर के घंटाघर, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, पीपल चौराहा, सलारपुर, फ्रीगंज, पुलिस लाइन, सिविल लाइंस, पानी टंकी, घसियारीपुरा, नौवागढ़ी, बख्शीपुरा नई बस्ती क्षेत्र में जमकर होली खेली गई। रिसिया के स्टेशन चौराहा, बाबा पेड़ा चौराहा पर भी रंगों की बौछार पूरे दिन जारी रही। कैसरगंज, महसी, जरवल, नानपारा, मिहींपुरवा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, फखरपुर, चिलवरिया बाजार में भी होली का रंग काफी चोखा रहा।
विज्ञापन
रात आठ बजे से जगह-जगह होलिका दहन का सिलसिला शुरू हुआ जो आधी रात तक चलता रहा। इस दौरान होली की मस्ती में डूबे लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। गांव, शहर व कस्बों में होलिका दहन स्थल पर होरियारे ढोलक की थापों पर थिरकते व फाग गाते हुए पहुंचे। गेहूं की बालियां भूनने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाइयां दीं। यह सिलसिला देर रात तक चला।
सोमवार को सुबह ही चांचर व होरियारे टोलियों में होली खेलेंगे। इसके लिए शहर में केंद्रीय होली समिति की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर को केसरिया झंडों से तो सजाया ही गया है, साथ ही घंटाघर सहित सभी चौराहे झालर व फूल-मालाओं से सजे हुए हैं। होली खेलते हुए चांचरे चौक-चौराहे पर एकत्रित होंगी।