फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hanuman Chalisa was given to the people who attended the church meeting

Bahraich News: चर्च की सभा में शामिल हुए लोगों को दी हनुमान चालीसा

Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa was given to the people who attended the church meeting
नानपारा(बहराइच)। कोतवाली नानपारा स्थित एक चर्च में धर्मांतरण सभा के चर्चा में आने के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल लोगों का शनिवार को शुद्धिकरण करवाया गया। सभी के शरीर पर गंगाजल का छिड़काव कर उनके हाथों में कलावा बांधा गया और हनुमान चालीसा दी गई।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के अवध प्रांत विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को कई हिंदू संगठनों के लोग काली कुंडा मंदिर में जमा हुए। इस दौरान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान बीते दिनों चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल रहे ताजपुर टेडिया के दर्जनों लोग भी शामिल हुए। सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

इस दौरान सभी के माथे पर तिलक लगाकर उनके शरीर पर गंगाजल का छिड़काव किया गया। साथ ही काली कुंडा मंदिर के पुजारी ने सभी के हाथ कलावा बांधकर उन्हें हनुमान चालीसा देकर पवित्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद हिंदू संगठन के लोगों ने उन्हें सनातन धर्म, हिंदू संस्कृति आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने और अपने धर्म के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आरएसएस व भाजपा के पदाधिकारी समेत बालमुकुंद मिश्रा, बैकुंठ नाथ अवस्थी, दिलीप जायसवाल, तीरथ राम साहू, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, अजय कुमार, नागेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed