फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hanged the timetable, no trace of the buses

बहराइच: समय सारिणी टांग दी, बसों का अता-पता नहीं

Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hanged the timetable, no trace of the buses
रुपईडीहा(बहराइच)। नवनिर्मित रुपईडीहा रोडवेज डिपो पर निगम प्रशासन की ओर से एक लंबी समय सारिणी तो टांग दी गई है लेकिन ये यात्रियों के किसी काम की नहीं। समय सारिणी के मुताबिक प्रत्येक रूट पर हर एक घंटे में बसों के संचालन का दावा किया जा रहा है, लेकिन डिपो पर बसों का टोटा है, जिसके चलते यात्रियों को समय सारिणी देखकर ही संतोष करना पड़ा रहा है।जिले का नवनिर्मित रुपईडीहा रोडवेज डिपो के लोकार्पण के बाद की गई तमाम घोषणाएं धरातल पर उतरती नहीं दिखाई दे रहीं हैं। जबकि उद्घाटन के दौरान प्रदेश के परिवहन मंत्री ने नवनिर्मित रुपईडीहा डिपो पर तमाम सुविधाओं को मुहैया कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन परिवहन मंत्री का आश्वासन महज कागजों तक ही सिमट कर रहा गया है। उद्घाटन के बाद से अभी तक बस अड्डे से महज 28 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें से भी कभी-कभी परिचालकों के अभाव में दो-तीन बसों का ठहराव कर दिया जाता है। निगम प्रशासन की ओर से रोडवेज बस अड्डे पर प्रत्येक रूट पर बसों संचालित कराने की लंबी समय सारिणी टांग दी है।
विज्ञापन

समय सारिणी में प्रत्येक घंटे व आधे घंटे में विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन का उल्लेख है, लेकिन पूर्वांचल के लिए यहां से अभी तक बसों के संचालन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं बनाई गई। जबकि यहां से सबसे ज्यादा गोरखपुर, देवरिया, बलिया, बस्ती आदि क्षेत्र के यात्रियों का काफी संख्या में आना-जाना रहता है। ट्रेन का रूट भी बंद होने से इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बसों के संचालन की बात करें, तो उद्घाटन के दौरान परिवहन मंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा का हवाला देते हुए यहां सभी रूटों पर बसों के संचालन कराने की घोषणा की थी, लेकिन परिवहन मंत्री की घोषणा का असर कहीं भी नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नवनिर्मित बस अड्डे की चाक चौबंद व्यवस्था पर बात करे तो बस अड्डे पर चालक परिचालकों के लिए रेस्ट रूम तक की कोई व्यवस्था नहीं हैं। लंबी दूरी तय करने के बाद जब देर रात को अपनी बसों को चालक व परिचालक रुपईडीहा रोडवेज बस अड्डे पर पंहुचते है, तो परिचालकों के पास नगदी रहती है। रेस्ट रूम के अभाव में परिचालक अपनी नकदी को बचाने के लिए जागकर पूरी रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अभी हरिद्वार, जयपुर, दिल्ली, बनारस और लखनऊ के लिए बसों के ठीक-ठीक संचालन की व्यवस्था बनाई गई है। कोशिश है हर घंटे पर लखनऊ के बसों का संचालन किया जाए। पूर्वांचल के लिए भी बसों के संचालन की व्यवस्था बनाई जा रही है। शीघ्र ही इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
देवेंद्र तिवारी, प्रभारी रुपईडीहा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed