फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hand grenades and bricks thrown and stones in money dispute, five including woman injured

पैसे के विवाद में चले हथगोले और ईंट-पत्थर, महिला समेत पांच घायल

Tue, 01 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hand grenades and bricks thrown and stones in money dispute, five including woman injured
बहराइच। खैरटिया अमीनपुर गांव में बाइक की टक्कर से सोमवार देर शाम को बच्ची के घायल होने के बाद सुलह-समझौते के दौरान इलाज के पैसे को लेकर दोनों पक्ष आपस में आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान किसी ने हथगोला भी फेंक दिया। उपद्रव में महिला समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बढ़ते विवाद को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के खैरटिया अमीनपुर गांव निवासी अली अहमद की सात वर्षीय पुत्री शाहीन अपने घर के बाहर सोमवार की शाम को खेल रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार गुजरा तो बच्ची चपेट में आ गई और वह चोटिल हो गई। बच्ची के चोट को देखते हुए युवक बाइक को छोड़कर भाग गया। बताया जाता है कि बच्ची का इलाज कराने के बाद बाइक सवार कुछ लोग आए और सुलह-समझौता होने लगा। इसी दौरान दवा के पैसे को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात ही बात में लोग मारपीट पर आमादा हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच पथराव होने लगा। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर व हथगोले चले। उपद्रव में सायरा पत्नी अली अहमद, अनस पुत्र शेखावत, महफूजुर रहमान पुत्र इलियास, जमालुद्दीन पुत्र छोटेलाल समेत अन्य लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जमालुद्दीन की तहरीर पर जवाहिर समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि इबरार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल हारून, रियान व मसीहुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तैनात की गई पुलिस फोर्स
विवाद के बाद खैरटिया अमीनपुर गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में पुलिस की लगातार गश्त बनी हुई है। फिर विवाद न उत्पन्न हो, इसके लिए पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर के जाल बिछा दिए है।

तीन टीमें की गई गठित
खैरटिया अमीनपुर गांव में हुए विवाद के बाद पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
-अभय सिंह, थानाध्यक्ष रामगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed