फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hallabol demonstration against inflation and corruption

महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hallabol demonstration against inflation and corruption
बहराइच। सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को सपाइयों ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध व भ्रष्टाचार आदि के खिलाफ सभी तहसीलों व जिला मुख्यालय पर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर जुलूस निकाल रहे सपाइयों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस व सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। गुस्साए सपाई नानपारा बाईपास जाम कर धरने पर बैठ गए व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि नगर मजिस्ट्रेट ने उनसे ज्ञापन लेकर धरने को समाप्त करा दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को सपाई जिला मुख्यालय पर जुटे। इसके बाद सभी जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई मेें जुलूस लेकर आगे बढ़ने लगे लेकिन कार्यालय के बाहर पहले से ही तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस पर गुस्साए सपाइयों ने नानपारा बाईपास को जाम कर सरकार विरोधी नारेबाजी लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर प्रतिदिन अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। नानपारा के पतहिया गांव व कैसरगंज के गोडहिया नंबर तीन में बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई जबकि महसी के एरिया गांव मेें तीन सप्ताह के अंदर दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी गई। देश मेें महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों उनकी फसल का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस व प्रशासन की मदद से जबरन पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर लोकतंत्र की हत्या की गई है। प्रदेश के लोग रोजमार्रा की चीजों के बढ़ते दामों से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाश्वत जोशी, प्रांतीय सचिव अनवर वारसी व नदीमुलहक तन्नू ने भी संबोधित किया। धरने का संचालन पूर्व जिला महामंत्री डॉ. आशिक अली ने किया। धरने के दौरान मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने सपाइयों से ज्ञापन लेकर धरने का समाप्त कराया। इस मौके पर राकेश टेकड़ीवाल, अर्जुन यादव, शमीम, पूर्व नपाप चेयरमैन तेजे खां, सुमन शर्मा, रेनू श्रीवास्तव व सत्यम बाजपेई आदि मौजूद रहे।
उधर तहसील नानपारा मेें पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, मिहींपुरवा में पूर्व विधायक रमेश गौतम और महसी मेें पूर्व विधायक केके ओझा के पुत्र विशाल ओझा ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पयागपुर में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव व पूर्व जिपं सदस्य व युवजन सभा के प्रांतीय सचिव रामजी यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता जैसे ही आगे बढ़ने लगे, उनको पुलिस ने रोक लिया। बाद में एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर बालेंद्र श्रीवास्तव, रामसुरेश, रवींद्र तिवारी, सत्येंद्र सिंह व सदानंद आदि मौजूद रहे।
कैसरगंज में पूर्व विधायक रामतेज यादव की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। यहां प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, अवधेेश वर्मा, एखलाक अहमद, हाजी अबरार व अब्बास मेंहदी आदि मौजूद रहे।

जिला कोषाध्यक्ष को घर पर ही पुलिस ने किया नजरबंद
सपा के धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान समर्थकों के साथ शामिल होने के लिए जैसे ही आवास से निकले, पुलिस ने उनको घर पर ही नजरबंद कर दिया। धरने की समाप्ति के बाद ही पुलिस उनके आवास से हटी। वहीं पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को भी जूड़ा गांव में उनके घर पर नजरबंद रखा गया। उधर, सपा नेता राजेश तिवारी, पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद, अजितेश पांडेय मनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी रसीद खां, मुन्ना मारिया, पूर्व चेयरमैन नसीबुन निशा आदि को भी पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए घर में ही नजरबंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed