फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hail fell with heavy rain, hundreds of bigha crop wasted

तेज बारिश के साथ गिरे ओले, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद

Sat, 14 Dec 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Hail fell with heavy rain, hundreds of bigha crop wasted
बहराइच के विशेश्वरगंज में बारिश के दौरान गिरे ओले। - फोटो : BAHRAICH
विशेश्वरगंज/खुटेहना (बहराइच)। तराई में शुक्रवार की रात तेज बरसात के साथ कई स्थानों पर ओले भी गिरे। इस दौरान विशेश्वरगंज, पयागपुर और मोतीपुर इलाके में ओले गिरे। बरसात होने के साथ ओले गिरने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गयी है। इसमें गेहूं की अगेती फसल के साथ ही तिलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। बारिश के चलते फसलें बर्बाद होने से काश्तकारों को तगड़ी चपत लगी है। वहीं, प्रशासन सर्वे कराये जाने के बाद मुआवजा देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

तराई में शुक्रवार की सुबह से ही बारिश होने लगी थी। दिन भर रुक-रुक कर बरसात होती रही। शुक्रवार की रात आठ से लेकर 10 बजे तक लगातार बारिश हुई, वहीं देर रात भी पानी बरसता रहा। रात में हुई तेज बारिश के दौरान ही ओले भी गिरने शुरू हो गये।
विज्ञापन

इस दौरान विकास खंड विशेश्वरगंज के पुरैना, बरानिजाम, लक्खारामपुर और कुरसहा ग्राम पंचायत में ओेले गिरने से पूरी फसल नष्ट हो गयी। इससे चार ग्राम पंचायतों के करीब 10 गांव प्रभावित हुए है। इसमें किसानों की करीब 300 बीघा फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। वहीं ओले गिरने से विकास खंड पयागपुर के खुटेहना इलाके के कई गांवों में फसल तबाह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के शंभूतारा, लखाही, हबड़ा, महरौली, मुरावनपुरवा समेत अन्य गांवों में ओले गिरने से करीब 300 बीघा गेेहूूूृं और तिलहन की फसल बर्बाद हो गई। खेतों में तैयार खड़ी सब्जी की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। मोतीपुर इलाके में भी ओलावृष्टि हुई है। हालांकि यहां कम ओले गिरने से अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
किसान बोले, फसल का मुआवजा दे सरकार
पयागपुर इलाके के किसान परमेश्वर प्रसाद, भूपेंद्र पांडेय, पवन मिश्रा, रूद्रनाथ शुक्ल, मंशाराम रावत, दिलीप सिंह, रामरंग शुक्ल कल्पनाथ मौर्य आदि ने कहा कि भगवान ने ओलावृष्टि कर फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। अब सरकार से ही कुछ उम्मीद की जा सकती है। वहीं, विशेश्वरगंज क्षेत्र के किसान केदारनाथ, राजकुमार, जगदीश, जगप्रसाद, केशव, उदयराज आदि ने भी प्रशासन से सर्वे कराकर बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।
किसानों को 15 दिन करना होगा इंतजार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि बरसात हो जाने के कारण गेहूं की बोवाई के लिए समय उपयुक्त नहीं है। खेत की मिट्टी दलदली हो जाने के कारण किसानों को अब 15 दिन इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद ही गेहूं की बोवाई हो सकेगी।

सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा
विकास खंड पयागपुर और विशेश्वरगंज के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। इसकी सूचना मिली है। सभी एसडीएम से रिपोर्ट इसकी तलब की जा रहीं है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की कार्रवाई की जायेगी।
- जयचंद्र पांडेय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed