फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hail fell along with rain in areas adjacent to the forest

Bahraich News: जंगल से सटे इलाकों में बारिश के साथ गिर ओले

Thu, 10 Apr 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 10 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hail fell along with rain in areas adjacent to the forest
मिहींपुरवा में शाम को गिरे ओले।
मिहींपुरवा / बाबागंज / चरदा (बहराइच)। जिले के पश्चिमी छोर पर जंगल से सटे इलाकों में बुधवार की दोपहर बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। अचानक मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र के किसानों की गेहूं, मसूर तथा चना इत्यादि की तैयार फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि इस मौसमी बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इसका असर जिला मुख्यालय तक दिखाई दिया।
विज्ञापन

बुधवार को मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि से देखते ही देखते पूरी सड़क सफेद हो गई। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 100 ग्राम वजन तक के ओले गिरे हैं। ओलावृष्टि से मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के गायघाट, मटिहा मोड़, राजापुर पुरैना, भवानी बक्श, चिकनिया तथा बढ़ैय्या सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों में गेहूं तथा अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। संतोष वर्मा चिकनिया, अमित कुमार गायघाट तथा मनीष चौधरी बढ़ैय्या आदि क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बारिश व ओले गिरने से गेहूं, मसूर, सरसों तथा चना आदि की तैयार फसल चौपट हो गई है।
विज्ञापन

बाबागंज क्षेत्र में तैयार हो चुकी गेहूं की फसल को किसान काटकर अपने घर लाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बुधवार को दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि व बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। क्षेत्रीय किसान बलबीर सिंह, बिरजा आर्या, चेतन आर्या, देवेंद्र पाठक, रामकुमार शर्मा तथा दिनेश कुमार आदि ने बताया कि हम किसानों के जीवकोपार्जन का मुख्य जरिया खेती-किसानी से होता है। बेमौसम हुई ओलावृष्टि के साथ बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरदा क्षेत्र के गंगापुर, बरवलिया, पुरैना, पुरैनी, खरहनिया, बंजरिया, गोपालपुर, महराजनगर समेत कई दर्जन गांवों में भी ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। सिसैया निवासी परमानन्द वर्मा ने बताया कि अचानक हुई बरसात और ओलों से हुए नुकसान से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। प्रभावित किसानों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed