फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Had reached Bangladesh by mistake, Subhash returned after two years

Bahraich News: गलती से पहुंच गया था बांग्लादेश, दो साल बाद लौटा सुभाष

Thu, 23 Mar 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 23 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Had reached Bangladesh by mistake, Subhash returned after two years
कलेक्ट्रेट में बांग्लादेश से लौटे युवक व परिजनों को सम्मानित करते डीएम व लायंस क्लब के सदस्य। -
बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विक्षिप्त युवक गलती से बांग्लादेश पहुंच गया था। परिजन उसकी तलाश जिले में कर रहे थे। युवक के लापता होने के लगभग डेढ़ साल बाद बांग्लादेश के एक वीडियो जर्नलिस्ट की नजर युवक पर पड़ी तो उसने बहराइच प्रशासन से संपर्क साधा। यही नहीं उसने युवक के परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए युवक की बात भी करवायी।
विज्ञापन

विक्षिप्त युवक के लापता होने से लेकर वीडियो कॉल तक के पूरे सफर व पीड़ा को अमर उजाला के 22 अगस्त 2022 के अंक में ...डेढ़ साल पहले मुर्तिहा से लापता युवक बांग्लादेश में मिला... शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद युवक के वतन वापसी की कार्यवाही तेज हुई जिसमें सबसे महती भूमिका जिला प्रशासन ने निभाई। सभी के अथक प्रयासों के बाद लगभग दो साल युवक की बृहस्पतिवार को वतन वापसी हो गयी।
विज्ञापन

मुर्तिहा कोतवाली के ग्राम पंचायत निधिनगर कंडा निवासी सुभाष (22) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी के चलते लगभग दो वर्ष पूर्व वह घर से लापता हो गया था। परिजनों ने मुर्तिहा कोतवाली पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवायी थी और उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान सुभाष बांग्लादेश पहुंच गया जहां लगभग डेढ़ वर्षों तक उसने गुमनामी की जिंदगी जी। इस दौरान बांग्लादेश की पुलिस ने उसका इलाज कराया और इसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद निल्फाकारी जिले के समाज कल्याण विभाग को सुपुर्द कर दिया। जहां इस युवक पर वीडियो जर्नलिस्ट शमसुल डूडा की नजर पड़ी। युवक की हालत देख उसने उससे जानकारी ली और फिर ढाका उच्चायोग से संपर्क किया। साथ ही तत्कालीन पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से संपर्क कर युवक के परिजनों का नंबर हासिल किया। घर का नंबर मिलने पर शमसुल ने वीडियो कॉल के जरिए सुभाष की बात उसकी मां सुनीता व पिता लक्ष्मण प्रसाद से बात करवायी तो पूरा परिवार भावुक हो गया। साथ वीडियो जर्नलिस्ट ने युवक की वतन वापसी के लिए ढाका से दिल्ली तक हुक्मरानों से संपर्क किया और उसकी ये मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम, एसपी, एमएलसी व रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
सुभाष के वतन वापसी पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसपी प्रशांत वर्मा, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने सुभाष का स्वागत किया और उसे सम्मानित किया। इस दौरान डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि युवक की सकुशल वापसी के लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय व राज्य सरकार को पत्र लिखा था। इसका केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और बांग्लादेश सरकार से संपर्क साध कर युवक के वापसी की प्रक्रिया शुरू की। रोटरी क्लब के सहयोग से युवक के परिजन ढाका गए और उसे वहां से कोलकाता लाया गया। कलेक्ट्रेट में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने सुभाष को राशन, कपड़े व आर्थिक मदद की। इस दौरान रोटरी क्लब के अनिल जिंदल,व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा, मनीष मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed