फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gsiaripura's People will not celebrate Diwali

घसियारीपुरा के लोग नहीं मनाएंगे दीपावली

Sun, 08 Nov 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 08 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घसियापुरा के लोगों ने इस बार दीपावली पर्व का बहिष्कार कर दिया है। लोगों ने रविवार को क्षेत्र के महादेवा मंदिर में बैठक कर निर्णय लिया। जलनिकासी की समस्या से परेशान लोगों ने इस दीपावली को काली दीवाली के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र का वार्ड नंबर 5 मोहल्ला घसियापुरा के नागरिक करीब छह वर्षों से अधिक समय से नारकीय जीवन व्यतीत करने को विवश है। प्रशासन की उदासीनता को लेकर मोहल्लेवासियों ने कई बार धरना प्रदर्शन, चक्का जाम किया। इसके बाद भी कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसे लेकर मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र के महादेवा मंदिर परिसर में रविवार को बैठक की। निर्णय हुआ कि इस बार दीपावली को काली दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। मोहल्लेवासियों का कहना है कि विगत छह वर्षों से सभी जलनिकासी की समस्या से जूझ रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के घरों में गंदा पानी भरा रहता है। मोहल्लेवासी कई संक्रामक रोगों से जूझ रहें हैं। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मौन है। जनप्रतिनिधि भी मोहल्लेवासियों से दूरी बनाये हुए हैं। ऐसे में त्योहार का महत्व अब मोहल्लेवासियों के सामने कोई मायना नहीं रखता।


बैठक में मोहल्लेवासियों ने घसियारीपुरा बचाव संघर्ष समिति के तत्वावधान में दीपावली के दिन घरों व सड़कों पर काला झंडा लगाकर विरोध स्वरूप काली दिवाली मनाने का निर्णय लिया। बैठक में अमित श्रीवास्तव, वीडी मिश्रा, डॉ. चंद्रमोहन उपाध्याय, अमित अग्रवाल, डॉ. विवेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed