{"_id":"67c0b7f97a1fcc002c0578c7","slug":"grooms-dead-body-found-hanging-from-a-tree-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-127318-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव
Fri, 28 Feb 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा/चित्तौरा (बहराइच)। थाना क्षेत्र मोतीपुर निवासी युवक का शव शादी के नौवें दिन बुधवार को संदिग्ध हालात में कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के नैनिहा में पेड़ से लटका मिला। वह 22 फरवरी को घर से नित्यक्रिया की बात कहकर निकला था। परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत झाला के मजरा पृथ्वीपुरवा निवासी अशोक मौर्य (24) का शव बुधवार को घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। आंख व कान जख्मी मिले। भाई लालता प्रसाद ने बताया कि अशोक की शादी 18 फरवरी को गांव की ही युवती से हुई थी।
22 फरवरी की दोपहर 12 बजे वह घर से निकला था। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब जंगल के पास रह रहे एक ग्रामीण ने इसकी सूचना दी। पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाया। अशोक छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी एक बहन भी है। मौत से पिता छोटेलाल व मां लवली का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव जंगल में होने की वजह से जंगली जानवरों ने क्षतिग्रस्त किया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही कारणों का पता चलेगा।
-राकेश पांडेय, थानाध्यक्ष. मोतीपुर