फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Grandson killed Pushparani for money

बहराइच: पैसों के लिए नाती ने की थी पुष्पारानी की हत्या

Fri, 10 Feb 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 10 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Grandson killed Pushparani for money
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बुजुर्ग पुष्पारानी की हत्या उनके नाती ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। नानी ने पैसे देने से मना कर दिया था। इस वजह से वह नाराज था। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या, लूट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार निवासी पुष्पारानी (75) की बीते बुधवार को उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव दुपट्टे के फंदे से लटका दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पुष्पारानी की हत्या उनके नाती हिमांशु ने की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिमांशु नशे का आदी है और अक्सर नानी से पैसे लेता रहता था। घटना वाले दिन वह अपने दो दोस्तों लखीमपुर के खमरिया निवासी मुकुल मिश्रा व रामानुज शुक्ला के साथ नानी से पैसे मांगने के लिए गया था। नानी ने मना कर दिया। इससे गुस्साए हिमांशु ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद घर में रखे आभूषण भी उठा ले गया था। इन्हें एक लाख रुपये में बचे दिया था। इनमें से 88 हजार रुपये बरामद भी हो गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

बहराइच। घटना के खुलासे में पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे ने अहम रोल अदा किया। भागते समय तीनों आरोपी कैमरे में कैद हो गए थे। भागते समय हिमांशु इतनी बौखलाहट में था कि वह पास खड़े एक व्यक्ति से टकराया भी था। इस वजह से घटना का खुलासा करने में ज्यादा समय नहीं लगा। वहीं, लूट के गहने खरीदने वाले शख्स के बारे में पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया जो खुलासे के बाद चर्चा का विषय रहा। एसपी भी इस सवाल को टालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed