{"_id":"65e4bffdcf275102c800dc84","slug":"goods-worth-four-lakhs-stolen-from-two-shops-bahraich-news-c-98-1-slko1011-110828-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सराफा की दो दुकानों से उड़ाया चार लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सराफा की दो दुकानों से उड़ाया चार लाख का माल
Sun, 03 Mar 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
घटना से व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने सराफा की दो दुकानों पर धावा बोला। शटर काट कर दुकान में दाखिल हुए चोरों ने चार लाख से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्रीय व्यापारियों में पुलिस को लेकर रोष है। व्यापारी पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी शिवा राव की विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार में सर्राफा और बर्तन की दुकान हैं। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले आए थे। इस दौरान शटर तोड़ कर दाखिल हुए चोर दुकान में रखी तिजोरी उठा ले गए।
पीड़ित के मुताबिक चोर तिजारी में रखी नकदी समेत लगभग एक लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। तिजोरी गांव के पास स्थित तालाब में फेंक गए। वहीं चोरो ने पुरैना मोड़ निवासी कमलेश सोनी की दुकान का भी शटर तोड़कर 15 हजार की नकदी समेत तीन लाख रुपये से अधिक के आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन
सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित व्यापारियों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एक ही रात हुई दो चोरियों से व्यापारियों में दहशत है और पुलिस की गश्ती को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।