फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Goods worth 53 lakhs blown away from VDO's house

Bahraich News: वीडीओ के घर से उड़ाया 53 लाख का माल

Fri, 05 May 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 53 lakhs blown away from VDO's house
सुस्त पुलिसिंग से बढ़ रही चोरी की घटनाएं , लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर कोतवाली क्षेत्र में देहात पुलिस की ढिलाई से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। बीती गुरुवार की रात मोहल्ला रायपुर राजा निवासी एक ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के घर से चोरों ने 50 लाख के जेवर समेत लगभग 53 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान परिवार के लोग हरिद्वार गए हुए थे। शुक्रवार सुबह चोरी की घटना का पता चलने के बाद आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना वीडीओ को दी। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

शहर में देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण मोहन त्रिपाठी अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने परिवार समेत बीते दो मई का हरिद्वार गए थे। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। बीते बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने लगभग 50 लाख रुपए मूल्य के पुश्तैनी जेवर, ढाई लाख रुपए की नकदी, एक एलसीडी टीवी व एक ट्राली बैग में रखे कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने फोन से इसकी सूचना पीड़ित परिवार को दी। सुस्त पुलिसिंग के कारण शहर व देहात क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरियों की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। उनका कहना है कि रात में न तो पुलिस कर्मी क्षेत्र में गश्त करते है और न ही अपराधियों को पकड़ने का प्रयास, इसी के चलते चोरों के हौंसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed