फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Goods worth 1.5 lakh stolen from two shops

दो दुकानों से डेढ़ लाख का माल चोरी

Thu, 07 Jan 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 1.5 lakh stolen from two shops
बहराइच। नानपारा-लखीमपुर मार्ग स्थित गायघाट चौराहे पर बुधवार रात दो दुकानों का डुप्लीकेट चाभी से ताला खोलकर चोरों ने मेंथा आयल, नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख से अधिक कीमत का माल उड़ा दिया। गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत गायघाट गांव निवासी मोहम्मद लकी और मोहम्मद हाफिज की नानपारा-लखीमपुर मार्ग के पास चौराहे पर दुकान है। मोहम्मद लकी की हार्डवेयर की दुकान है। जबकि मोहम्मद हाफिज नूरानी ट्रेडर्स का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात दोनों व्यवसायी दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन

देर रात चोरों ने चाभियां बनाकर दोनों दुकानों के ताले खोले और तीन क्विंटल मेंथा आयल, 12 हजार रुपये नकदी, सीसीटीवी के डीवीआर समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए। गुरुवार सुबह दुकान पहुंचने पर दोनों व्यापारियों को चोरी की जानकारी हुई। इस पर दोनों ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष जयनारायण शुक्ल का कहना है कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed